दिल्ली में गांधी -हिमाचल में वीरभद्र परिवार ‘कांग्रेस’ पर हावी, अध्यक्ष को कार्यकारिणी बनाने का भी अधिकार नहीं दिया- भाजपा

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस में बड़ा फेरबदल हुआ है। प्रतिभा सिंह को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने और कार्यकारी अध्यक्ष बनाने को लेकर विपक्षी दल भाजपा ने निशाना साधा है और कांग्रेस को परिवारवाद की पार्टी करार दिया है।

कांग्रेस के भाजपा के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी करण नंदा ने कहा कि कांग्रेस ने आनन-फानन में कार्यकारिणी बनाई है और इसमें साफ जाहिर होता है कि जिस तरह से दिल्ली में गांधी परिवार कांग्रेस पर हावी है उसी तरह से प्रदेश में वीरभद्र सिंह परिवार ही कांग्रेस है।

प्रतिभा सिंह को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है वहीं उसके साथ चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर कांग्रेस ने अध्यक्ष पद की गरिमा खत्म कर दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को इतना भी अधिकार नहीं दिया गया कि वह अपनी कार्यकारिणी खुद बनाए।

दिल्ली से ही सभी पदाधिकारी बनाए गए हैं। जिस तरह से कांग्रेस के बड़े नेताओं के आम आदमी पार्टी और बीजेपी में जाने की अटकलें थी।

उसको देखते हुए कांग्रेस ने सभी को खुश करने के लिए यह तरीका निकाला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अभी भी गुटबाजी हावी है और कई मुख्यमंत्री के दावेदार हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

BJP बाकी राजनीतिक दलों से अलग, हम समाज की बेहतरी के लिए दिन रात करते हैं काम, सरकार तो भाजपा ही बनाएगी -टंडन

Thu Apr 28 , 2022
एप्पल न्यूज़, सिरमौर भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन सिरमौर जिले के दो दिवसीय दौरे पर नाहन मंडल में आयोजित बैठक में शामिल हुए।बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मंत्री सुखराम चौधरी, विधायक एवं पूर्व भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल, प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया, विनय गुप्ता और प्रताप ठाकुर […]

You May Like