file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

भाजपा जीती कांग्रेस हारी, सत्ता का दुरुपयोग पड़ा कांग्रेस पर भारी, कांग्रेस के किया सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग- बिंदल

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, ऊना

भाजपा प्रदेश पदाधिकारी बैठक जिला ऊना कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर विशेषरूप से उपस्थित रहे |
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 4 लोक सभा चुनाव जीतने, 3 उपचुनाव जीतने, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को स्वास्थ्य मंत्री, अनुराग ठाकुर को पांचवी बार सांसद, सुरेश कश्यप को दूसरी बार, राजीव भारद्वाज, कंगना रनौत को प्रथम बार सांसद बनने पर सभी को बधाई दी और कार्यकर्ताओं का लक्ष्य के साथ 100 प्रतिशत धरातल पर दिन रात काम करने के लिए दिल की  गहराईयों से धन्यवाद किया। लोक सभा और उपचुनाव की जीत भाजपा के लिए बहुमूल्य है।
बिंदल के कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आजादी के बाद दूसरे ऐसे प्रधानमंत्री है जो तीसरी बार लगातार देश के प्रधानमंत्री बने है ।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 2023 से हिमाचल में 11 बड़ी रैलियां, 8 चुनावी रैलियां की। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हिमाचल में दो महा रैलियों में हिमाचल का वायुमंडल सकारात्मक कर चुनावी जीत का आगाज किया।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह की 2, नितिन गडकरी 3, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी जी की 2 रैलियों का लोक सभा चुनावों के समय बड़ा योगदान रहा।
उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा टिफिन बैठक, विकास तीरथ यात्रा, विधानसभा घेराव, विधानसभा के अंदर विधायक दल का जबरदस्त प्रदर्शन, योग दिवस, तीरथ स्थल की सफाई, त्रिदेव सम्मेलन, अम्बेडकर  जयंती, युवा सम्मेलन, पन्ना प्रमुख सम्मेलन जैसे सैंकड़ो कार्यक्रम संगठन और कार्यकर्ताओं द्वारा संचालित किए गए। इससे पार्टी का बल बढा और चुनावों के समय इन सभी अभियानों का पार्टी को बड़ा लाभ मिला |
डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी हारी और भाजपा जीती है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण लोकसभा चुनाव रिजल्ट में सभी के समक्ष आया जहां भाजपा ने 61 विधानसभा सीटों पर दमदार विजय हासिल की है मुख्यमंत्री अपनी विधानसभा में हारे और उनके मित्र मंत्री, कैबिनेट भी चुनावों में हारे। उपचुनावो में कांग्रेस सरकार द्वारा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने के बावजूद भाजपा ने तीन सीटों पर विजय हासिल की |
उन्होंने कहा कि विधानसभा में भाजपा का संख्याबल 25 था, उसके बावजूद भाजपा ने राज्यसभा में जीत हासिल की। यह हमारे राजनेताओं की कुशल नीति का परिणाम है और इस परिमाण ने हिमाचल में नया इतिहास रचा।
उन्होंने कहा कि पूरे चुनावों में पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल और शांता कुमार जी का बहुमूल्य मार्गदर्शन मिला।
बिंदल ने भाजपा का इतिहास दोहराते हुए कहा कि भाजपा वो पार्टी है जिसने अपना  चुनावी सफर 2 सांसदों से शुरू किया था और आज भाजपा ने केंद्र में लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर इतिहास रचा है|
भाजपा का ठोस आरोप है कि कांग्रेस पार्टी ने चुनावों में पूर्ण रूप से दादागिरी के साथ कार्य किया, जिसके अंतर्गत उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं पर गलत झूठे केस दर्ज किये, सत्ता का दुरुपयोग तो इतना देखने को मिला कि एक-एक भाजपा समर्थक के घर, दुकान पर अफसर ने नोटिस दिए और सरकारी दबाव डाला,  कर्मचारियों को प्रताड़ित किया गया तबादले का डर दिखाया गया और उसके बावजूद कांग्रेस हारी और भाजपा जीती। कांग्रेस ने केवल झूठ बोल जनता को गुमराह किया है, झूठी गारंटी और झूठे वायदे यही इनका मूल मंत्र है।
प्रदेश भर में मुख्यमंत्री और उनके मित्र मंत्री जिनके पास कैबिनेट रैंक है, केवल मात्र सुख भोगने के लिए आए हैं। आज हिमाचल प्रदेश पर 30000 करोड़ का कर्ज हो गया है और सरकार गहरी नींद में सो रही है। कानून व्यवस्था अपने सबसे बूरे दौर से गुजर रही है हिमाचल प्रदेश जैसी देवभूमि में गोलियां चलना एक आम बात हो गई है।

बिलासपुर और बददी गोलीकांड भुलाया नहीं जा सकता। यह कांग्रेस सरकार माफिया राज और गुंडा तत्व को संरक्षण देने वाली सरकार है और सत्ता के दुरुपयोग के साथ-साथ इन सभी नकारात्मक शक्तियों का प्रयोग चुनाव में सरकार द्वारा किया गया है। यह मित्रों की सरकार जन विरोधी, मन विरोधी, विकास विरोधी और प्रदेश विरोधी है।
उन्होंने कहा कि 6 कांग्रेस विधायक और 3 निर्दलीय विधायकों ने कांग्रेस को छोड़ा और भाजपा का दामन थामा, इनमें से पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, इंद्र दत्त लखनपाल और आशीष शर्मा चुनाव जीते इस जीत के लिए सभी को बधाई, आज भाजपा का विधानसभा में संख्याबल 28 पहुंच गया हैं।
आज की बैठक में सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, विधायक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, प्रदेश महामंत्री डॉ सिकंदर कुमार, त्रिलोक कपूर, बिहारी लाल शर्मा, महामंत्री संगठन सिद्धार्थन, सांसद हर्ष महाजन, इंदू गोस्वामी, डॉ राजीव भारद्वाज, विपिन परमार, सुखराम चौधरी, बिक्रम ठाकुर, रणधीर शर्मा, राकेश जमवाल, त्रिलोक जमवाल, वीरेंद्र कँवर, पवन काजल, हंसराज, डॉ राजीव सैज़ल, गोविन्द ठाकुर, रशिमधर सूद, पायल वैद्य, संजीव कटवाल, डॉ संजय ठाकुर, सुमित शर्मा, डेज़ी ठाकुर, मुनीश चौहान, राजेश ठाकुर, कमलजीत सूद, कर्ण नंदा, चेतन बरागटा, राकेश शर्मा, महेंदर धर्माणी, उमेश दत्त, बलदेव तोमर, अजय राणा, बलवीर वर्मा, संदीपनी भारद्वाज, विवेक शर्मा, विनोद ठाकुर, संजय शर्मा, पंकज जामवाल, लखविंदर राणा, प्रमोद ठाकुर, संजय सूद, साहित मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, आई टी, सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक एवं संसदीय क्षेत्रों के विस्तारक उपस्थित रहे |

Share from A4appleNews:

Next Post

विधान सभा अध्यक्ष 22 जुलाई को नव निर्वाचित विधायकों को दिलाएँगे शपथ

Fri Jul 19 , 2024
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष कुलदीप‍ सिंह पठानियां 22 जुलाई, 2024 सोमवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे अभी हाल ही में 14वीं विधान सभा के लिए सम्पन्न हुए उप चुनावों में  नव निर्वाचित विधान सभा सदस्यों को सदन में शपथ दिलाएँगे। कुलदीप सिंह पठानियां 10- देहरा से […]

You May Like

Breaking News