DC कुल्लू तोरूल रवीश ने किया जलप्रलय प्रभावित समेज का दौरा, 1.25 लाख की फौरी राहत की वितरित

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, निरमंड कुल्लू

जिला कुल्लू व् शिमला की सीमा से सटे गाँव समेज में   शुक्रवार को सुबह भारी बारिश हुई शुरू जिस कारण रेस्क्यू कार्य  को कुछ देर के लिए रोका गया है। जिलाधीश कुल्लू तोरुल एस रवीश भी मौके पर पहुंचीं । 

उन्होंने बताया कि  कुल्लू जिला की सीमा में पड़ने वाले क्षेत्र के   15  परिवार प्रभावित हुए हैं,  जिनमें  4 परिवारों के घर पूर्णतः क्षतिग्रस्त हुए हैं तथा  तीन लोग लापता हैं । 

प्रभावितों और पीड़ितों को अंतरिम फौरी राहत राशि जारी कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि 1 लाख पच्चीस हज़ार रुपए की राशि अंतरिम फौरी राहत के रूप में  वितरित की गई है।  

 प्राथमिक स्कूल न्यू कुंदन को  अन्य सरकारी भवन में शिफ्ट करने के आदेश दिए गए है। 

जिलाधीश ने  आदेश दिए है कि उपयुक्त स्थान का चयन किया जाए और माध्यमिक और  वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के बच्चों को भी अन्य स्कूल शिफ्ट किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बिजली तथा पानी की  आपूर्ति बहाल करने को तीव्र गति से काम चला है। 

 इस मौके पर एसडीएम निरमंड मनमोहन सहित अन्य अधिकारी और  स्थानीय लोग मौजूद रहे।

इससे पूर्व कल उपायुक्त कुल्लू तोरूल एस रवीश ने मलाणा परियोजना क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायज़ा  लिया था।

उन्होने कहा कि मलाणा परियोजना से एनडीआरफ होमगार्ड तथा पुलिस के संयुक्त दल द्वारा बड़ी बहादुरी के साथ 29 लोगों को रेस्क्यू कर दिया गया है तथा चार लोग अभी पॉवर हाउस की टनल में फंसे हैं तथा पूरी तरह से सुरक्षित हैं जिनको संभवत कल तक रेस्क्यू कर लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जिला में इस आपदा के दौरान  कुल 10 लोगों के लापता होने की संभावना है।

 लापता लोगों में 7 लोग बागिपुल से थे उनमें भी पांच लोग एक ही परिवार के थे और दो नेपाली तथा तीन लोग समेज के हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

जयराम ठाकुर ने PM मोदी से की मुलाक़ात, तीसरे कार्यकाल के लिए दी बधाई, हिमाचल के ताज़ा हालात पर दी जानकारी

Fri Aug 2 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके दिल्ली स्थित लोक सभा कार्यालय में मुलाक़ात कर तीसरे कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी। मुलाक़ात के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को हिमाचल प्रदेश के वर्तमान हालात से अवगत करवाया। त्रासदी से हुए जान-माल के नुक़सान की पूरी जानकारी […]

You May Like

Breaking News