उपचुनाव- जिला परिषद झाखडी वार्ड उप चुनाव में कांग्रेस समर्थित विमला शर्मा ने BJP की सीमा मांटा को 472 मतों से हराया

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

रामपुर बुशहर क्षेत्र के जिला परिषद झाखडी वार्ड के लिए हर उप चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी विमला शर्मा ने जीत कर ली है। विमल शर्मा ने भाजपा समर्थित सीमा मांटा को 472 मतों से पराजित किया।

उधर, माकपा समर्थित रुचिका वजीर को मात्र 909 मतों से संतोष करना पड़ा। वहीं 60 वोट नोटा में पड़े तो 82 मत रिजेक्ट हो गए। ऐसे में स्व वीरभद्र सिंह के गढ़ रामपुर बुशहर में कांग्रेस का दबदबा बरकार रहा।

गौर हो कि ज़िला परिषद झाखडी वार्ड में बीते करीब 11 वर्षों से माकपा के दबदबा था। बीते चुनाव में भी माकपा समर्थित कविता कन्टू की जीत हुई थी लेकिन एक साल के भीतर ही किसी कारणवश कविता ने आत्हत्या कर ली थी। जिसके बाद अब उपचुनाव में माकपा को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा और कांग्रेस ने बाजी मार ली।

Share from A4appleNews:

Next Post

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हिमाचल में 363 कैदियों को विशेष मुआफी की घोषणा

Fri Aug 12 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा नियमों के अन्तर्गत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए 15 अगस्त, 2022 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बन्दियों के अच्छे आचरण एवं व्यवहार पर प्रदेश की विभिन्न कारागारों में सजा काट रहे कैदियों को विशेष […]

You May Like

Breaking News