file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

मुख्यमंत्री ने किया \’हिस्ट्री ऑफ हिमाचल प्रदेश\’ पुस्तक का विमोचन

1
IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यहां ओक ओवर में प्रसिद्ध लेखक और सेवानिवृत भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी के.आर. भारती द्वारा लिखित पुस्तक ’हिस्ट्री आॅफ हिमाचल प्रदेश’ का विमोचन किया। इस पुस्तक का प्रकाशन हिमाचल कला, संस्कृति और भाषा अकादमी ने किया है।

\"\"


मुख्यमंत्री ने लेखक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इतिहास का अध्ययन करना आवश्यक है, क्योंकि यह पाठक को हमारे अतीत के साथ-साथ वर्तमान को भी बेहतर ढंग से समझने में सहायक सिद्व होता है। उन्होंने कहा कि अतीत की पुनर्रचना करना आसान कार्य नहीं है और इसके लिए लेखक के प्रयास वास्तव में प्रशंसनीय हंै।
  मुख्यमंत्री ने कहा कि के.आर. भारती ने अपने विस्तृत लेखन कार्य में इस सुन्दर प्रदेश के विभिन्न समय के इतिहास को सम्मिलित किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि पुस्तक छात्रों के साथ-साथ शोधकर्ताओं के लिए भी उपयोगी सिद्ध होगी।
मुख्यमंत्री ने सुदर्शन वशिष्ठ और भारती कुठियाला द्धारा लिखित दो पुस्तकों का भी विमोचन किया।
इस अवसर पर भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग की निदेशक कुमुद सिंह, हिमाचल कला, संस्कृति और भाषा अकादमी के सचिव डॅा. कर्म सिंह सहित ओ.पी. शर्मा, इन्द्र ठाकुर और प्रचण्ड समय समाचार पत्र के संपादक अश्वनी वर्मा भी उपस्थित थे।  

Share from A4appleNews:

Next Post

चम्बा में पहाड़ी से गिरे पत्थर, चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

Thu Mar 12 , 2020
एप्पल न्यूज़, चम्बा हिमाचल के चंबा जिले में गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा टल गया। सलूणी वाया लिग्गा होकर सुंडला जा रही निजी बस हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। जानकारी के अनुसार कोटी के पास पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर गिर गया। पत्थर से बचाने के लिए […]

You May Like

Breaking News