IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

चम्बा में पहाड़ी से गिरे पत्थर, चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

1
IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, चम्बा

हिमाचल के चंबा जिले में गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा टल गया। सलूणी वाया लिग्गा होकर सुंडला जा रही निजी बस हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई।

जानकारी के अनुसार कोटी के पास पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर गिर गया। पत्थर से बचाने के लिए चालक ने बस को विपरीत दिशा में मोड़ दिया। इसके चलते बस अचानक सड़क से नीचे उतर गई। बस के आगे के दोनों टायर सड़क से बाहर चले गए।

\"\"

गनीमत रही कि बस वहीं रुक गई। वहीं, बस में सवार यात्रियों में दहशत मच गई। यात्रियों ने बस से बाहर भागकर अपनी जान बचाई। यदि बस सड़क से नीचे लुढ़क जाती तो चमेरा जलाश्य में समा सकती थी। ऐसे में बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के समय बस में करीब छह लोग सवार थे। वहीं, घटना के बाद सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। 

Share from A4appleNews:

Next Post

कांग्रेस के युवा अलग- थलग, पार्टी करे विचार- विक्रमादित्य

Thu Mar 12 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने पर कहा कि सिंधिया काफी वरिष्ट नेता है और पार्टी के सुलझे हुए नेता थे, उन्होंने विभिन्न पदों पर रहते हुए पार्टी के लिए बहुत बढ़िया काम किया। उनके जाने पर वे कुछ […]

You May Like

Breaking News