IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

भाजपा के दुष्प्रचार और MC में विफलताओं को उजागर कर कांग्रेस सोशल मीडिया विंग करेगा प्रहार, सरकार के 100 दिन के ऐतिहासिक कार्यो का करेगा प्रचार

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

शिमला नगर निगम चुनाव के लिए आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में मीडिया व सोशल मीडिया की एक बैठक हुई। बैठक में नगर निगम चुनाव के लिए मीडिया की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया।

 अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी तजेंद्र पाल सिंह बिट्टू ने कहा कि नगर निगम चुनाव में विपक्ष विशेष तौर पर भाजपा के दुष्प्रचार उसकी नगर निगम में विफलताओं को उजागर करते हुए प्रदेश कांग्रेस सरकार के 100 दिनों के ऐतिहासिक कार्यो का प्रचार व प्रसार प्रमुखता से किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि नगर निगम के लिये आने वाला पार्टी का घोषणा पत्र बहुत ही महत्वपूर्ण होगा इसलिए इसे मीडिया व सोशल में एक टीम की तरह प्रचारित व प्रसारित किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में स्थापित मीडिया कक्ष में जिसे जो जिम्मेवारी सौंपी गई है उसे उन्हें पूरी निष्ठा से पूरा करना होगा।

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि शिमला नगर निगम चुनाव कांग्रेस के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं।उन्होंने कहा कि आज के युग मे मीडिया व सोशल मीडिया की सशक्त भूमिका है इसलिए इसे कोई भी हल्के से न ले।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों की तरह शिमला नगर निगम चुनाव भी कांग्रेस को जीत हासिल करनी है।इसके लिए सभी को एकजुटता के साथ कार्य करना होगा।

बैठक में  तजेंद्र पाल सिंह बिट्टू, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के अतिरिक्त मुख्यमंत्री के प्रमुख मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, देवेंद्र बुशेहरी, सुशांत कपरेट,अनिता वर्मा,तरुण पाठक,किरण धानटा, राजेन्द्र वर्मा,नितिन राणा व एस के सेहगल ने भी भाग लिया।

Share from A4appleNews:

Next Post

पहली अक्तूबर से बद्दी में खुलेगा SDM कार्यालय, CM ने की घोषणा, अधिकारियों को दिए बद्दी बस स्टैंड की DPR बनाने के निर्देश

Wed Apr 12 , 2023
एप्पल न्यूज़, बद्दी सोलन सोलन जिले के बद्दी में इस वर्ष पहली अक्तूबर से उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) का कार्यालय खोला जाएगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद, दून विधानसभा क्षेत्र के पहले दौरे के दौरान हनुमान चौक बद्दी में विशाल […]

You May Like

Breaking News