file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

प्रवक्ता पद पर पदोन्नति के लिए 26 अप्रैल 2010 की विकल्प की शर्त हटाए सरकार-कुंदन शर्मा

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, कुल्लू

 हिमाचल प्रदेश पद्दोन्नत प्रवक्ता संघ जिला कुल्लू की एक बैठक का आयोजन संघ के जिला प्रधान कुंदन शर्मा की अध्यक्षता में अटल सदन कुल्लू में किया गया।

बैठक में सर्वप्रथम संघ के पूर्व जिला प्रधान मनोज कुमार को विदाई पार्टी दी गई। संघ ने सरकार से 26 अप्रैल 2010 की विकल्प के शर्त को वापस लेने की मांग की ।

जिला प्रधान कुंदन शर्मा ने कहा की पूर्व सरकार ने 26 अप्रैल 2010 की टीजीटी से मुख्य अध्यापक अथवा प्रवक्ता पद पर पदोन्नति के लिए विकल्प की शर्त को हटाने के विषय में बजट घोषणा में स्वीकृति प्रदान कर दी थी किंतु उसे पूरी तरह से सिरे नहीं चढ़ाया  जा सका ।

बैठक में सरकार द्वारा 30 किलोमीटर के भीतर दैनिक भत्ता तथा यात्रा भत्ता बहाल करने की मांग की गई तथा इसे हिमाचल की भौगोलिक परिस्थितियों के प्रतिकूल बताया गया ।

संघ ने राष्ट्रीय  शिक्षा नीति के अनुरूप क्लस्टर सिस्टम को लागू करने में विद्यार्थी हित में उचित सहयोग का प्रस्ताव पारित किया गया ।

  बैठक में संघ के जिला प्रधान कुंदन शर्मा. महासचिव वीरेंद्र शर्मा.कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कतना .पूर्व जिला प्रधान मनोज कुमार .सेवानिवृत्ति प्रवक्ता एवं पूर्व प्रधान पूर्ण शर्मा . राज्य वरिष्ठ उप प्रधान सुरेंद्र कुमार.प्रेम शर्मा. चमन प्रकाश .कुलदीप शर्मा. मेहर सिंह . सरजीत ठाकुर. रामलाल शर्मा. मुख्य अध्यापक प्रेम ठाकुर. वेद राम तथा राकेश कुमार सहित संपूर्ण जिला कार्यकारिणी के सदस्य  उपस्थित रहे। 

Share from A4appleNews:

Next Post

एसजेवीएन की अध्‍यक्षता में नराकास का वार्षिक पुरस्‍कार वितरण समारोह

Tue Dec 26 , 2023
एप्पल न्यूज, शिमला आज एसजेवीएन लिमिटेड की अध्‍यक्षता में गठित नगर राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति (नराकास), शिमला (कार्यालय-2) का वार्षिक राजभाषा पुरस्‍कार वितरण समारोह तथा छमाही बैठक का आयोजन एसजेवीएन लिमिटेड के परिसर में किया गया। इस अवसर पर गीता कपूर, निदेशक(कार्मिक), एसजेवीएन सुशील शर्मा, निदेशक (परियोजनाएं), एसजेवीएन चन्‍द्र शेखर यादव विभागाध्‍यक्ष(मा.सं.), एसजेवीएन उपस्थित थे। इस बैठक के  दौरान सदस्‍य कार्यालयों में सर्वश्रेष्‍ठ राजभाषा कार्य-निष्‍पादन […]

You May Like

Breaking News