IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

CM जयराम ठाकुर ने कैनेडी चौक शिमला में किया स्मार्ट बस स्टॉप का लोकार्पण

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यहां विधानसभा के समीप कैनेडी चौक पर स्मार्ट बस स्टॉप का लोकार्पण किया। शिमला स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत बने इस बस स्टॉप पर 40 लाख रुपये व्यय किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्मार्ट बस स्टॉप वर्षा शालिका, पुलिस पोस्ट, मोबाइल चार्जिंग, आरओ पेयजल और 30 लोगों के लिए बैठने की सुविधा सहित लगभग 100 व्यक्तियों केे खड़े होने की क्षमता से सुसज्जित है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि इस बस स्टॉप का निर्माण कार्य जुलाई 2021 में शुरू किया गया था और सात महीनों के रिकॉर्ड समय में पूर्ण किया गया।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

JOA(IT) पोस्ट कोड 817 के अभ्यर्थीयों का विधान सभा के बाहर प्रर्दशन, सरकार से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग

Mon Mar 7 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमलाJOA(IT) पोस्ट कोड 817 के अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया में देरी होने से सरकार के खिलाफ आज शिमला विधान सभा के बाहर शांतिपूर्ण ढंग से प्रर्दशन किया। अभ्यर्थियों ने 6 महीने पहले परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है जबकि 14 जुलाई से टाइपिंग टेस्ट भी शुरू हो गया था […]

You May Like

Breaking News