JOA(IT) पोस्ट कोड 817 के अभ्यर्थीयों का विधान सभा के बाहर प्रर्दशन, सरकार से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग

एप्पल न्यूज़, शिमला
JOA(IT) पोस्ट कोड 817 के अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया में देरी होने से सरकार के खिलाफ आज शिमला विधान सभा के बाहर शांतिपूर्ण ढंग से प्रर्दशन किया।

अभ्यर्थियों ने 6 महीने पहले परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है जबकि 14 जुलाई से टाइपिंग टेस्ट भी शुरू हो गया था लेकिन हाई कोर्ट के निर्देश के बाद भर्ती आगे नहीं बढ़ पाई है सरकार हाई कोर्ट में सही पक्ष नहीं रख पाईजिस वजह से अभ्यर्थी अब मानसिक तनाव में हैं।


अभ्यर्थियों ने बताया कि लगभग 3 साल भर्ती प्रक्रिया को होने वाले हैं और अभी तक प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है।19 हजार परिवार भर्ती प्रक्रिया के आगे बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन सरकार की इच्छाशक्ति भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की नहीं लग रही है।

कई बार मुख्य्मंत्री से आग्रह किया गया है और आज भी मुख्यमंत्री से भर्ती प्रक्रिया को शुरू करने की मांग को लेकर विधान सभा आए हैं। सरकार समय सीमा तय कर भर्ती प्रक्रिया पूरा करें या भर्ती करने से इंकार करें ताकि अभियार्थियो को स्थिति स्पष्ट हो सके।

Share from A4appleNews:

Next Post

यूक्रेन में अभी भी फंसे हैं हिमाचल के 58 छात्र, 410 छात्र सकुशल लौटे- विधानसभा में CM ने सदन में दी जानकारी

Mon Mar 7 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश विधानसभा सदन में यूक्रेन में फंसे छात्रों के बारे में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वक्तव्य दिया। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सुरक्षित वापिस लाने के लिए पड़ोसी देशों से ऑपरेशन गंगा के तहत कमर्शियल व भारतीय वायु सेना के विमानों की उड़ानें […]

You May Like

Breaking News