IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

पहाड़ों पर गर्मी से हाल बेहाल, अप्रैल में राहत के नही आसार और सताएगी गर्मी

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल में गर्मी से हाल बेहाल होने लगे है। मार्च महीने में जहां पहाड़ो पर मौसम सर्द बना रहता था वही इस बार मार्च महीने में कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए है। 31 मार्च को ऊना में दस साल बाद 39 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया इसके अलावा सोलन व अन्य शहरों में भी तापमान में काफी बढ़ोतरी हुई है।

अप्रैल महीने में भी इस बार रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ने के आसार बन गए है प्रदेश में आगामी दस दिन मौसम साफ बना रहेगा जिससे तापमान में ओर बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग द्वारा मैदानी इलाकों में लू चलने को लेकर अलर्ट भी जारी किया है। भीषण गर्मी से फिलहाल राहत मिलने के आसार कम हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में आगामी चार दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है। ऐसे में इस दौरान पारा और चढ़ने की संभावना है।

वहीं आगामी 8 से 10 दिनों तक बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। ऐसे में प्रदेश के मौसम शुष्क बना रहेगा। प्रदेश के जिला कुल्लू, कांगड़ा, लाहौल स्पीति और सोलन में रिकॉर्ड तापमान दर्ज किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि इस वर्ष मार्च में अधिकतम तापमान सामान्य रूप से अधिक रहा है। कांगड़ा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और सोलन जिले में पिछले रिकॉर्ड तोड़ते हुए मार्च 2022 में अब तक का सबसे उच्च तापमान दर्ज किया है।

उन्होंने कहा कि अगले 8 से 10 दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर भागों में मौसम शुष्क रहेगा। दो से तीन दिनों में थोड़ी गिरावट की संभावना को छोड़कर मौजूदा गर्म परिस्थितियों से कोई बड़ी राहत की उम्मीद नहीं है।

उन्होंने बताया कि मार्च माह में बारिश पूरे प्रदेश में सामान्य से कम हुई है। सिरमौर में सबसे कम बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ कम आने की वजह से और ग्लोबल वार्मिग के परिवर्तन का असर दिखने की वजह से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM ने कुल्लू के आनी में 70 करोड़ की विकास योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए, करशाई गाड में PHC व कोटासेरी में खोला जाएगा पशु औषधालय

Sat Apr 2 , 2022
एप्पल न्यूज़, आनी मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि आनी विधानसभा क्षेत्र के रघुपुर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा ताकि क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र को नई राहें, नई मंजिलें योजना में शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री कुल्लू […]

You May Like

Breaking News