सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

एसजेवीएन ने चियोग स्कूल के मैदान में मेट बिछाने के लिए दिए 4.39 लाख

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

एसजेवीएन द्वारा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चियोग में कबडडी और कुश्ती के उभरते खिलाड़ियों की सुविधा के लिए खेल मैदान मंे मेट बिछाने के लिए 4.39 लाख का ं विशेष योगदान दिया गया है । गौर रहे कि चियोग स्कूल अतीत से ही स्पोर्टस का केंद्र रहा है और इस स्कूल के असंख्य खिलाड़ियों द्वारा राष्ट्रीय व राज्य स्तर की विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेकर प्रदेश और स्कूल का नाम रोश्न किया है ।

\"\"


स्कूल के प्रधानाचार्य संदीप शर्मा ने कबडडी व कुश्ती की पिच पर  मेट बिछाने के लिए उदारता से  धन का प्रावधान करने के लिए एसजेवीएन की निदेशक गीता कपूर का आभार व्यक्त किया है । कहा कि एसजेवीएन के इस योगदान से खिलाड़ी आसानी से अभ्यास कर सकेंगे । संदीप शर्मा ने बताया कि अतीत में स्कूल के खेल मैदान में  मेट की सुविधा न होने पर विशेषकर कबडडी और कुश्ती के खिलाड़ियों के घुटनों, बाजू की कोहनी इत्यादि में  चोटें आती थी जिसके घाव कई दिनों तक ठीक नहीं हो पाते थे ।

कहा कि गत वर्ष छात्राओं की कबडडी टीम ने राज्य व जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाए थे । इसी प्रकार स्कूल की छात्रा ने कुश्ती में नेश्नल प्रतियोगिता में दो बार भाग लिया । इसके अतिरिक्त गत वर्ष के दौरान इस स्कूल तीन खिलाड़ियों का  राज्य स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ था ।

Share from A4appleNews:

Next Post

किसान विरोधी इस काले कानून को निरस्त किया जाए अन्यथा कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी -अजय सोलंकी

Mon Oct 12 , 2020
एप्पल न्यूज़, नाहन रविवार को नाहन विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजय सोलंकी के नेतृत्व मे कोलर ,से लेकर मिश्रवाला तक टेक्टर रैली का आयोजन किया जिसमें सैकडो किसानों ने कृषि बिल के खिलाफ रोष प्रकट कियाइस बिल के विरोध में सैकड़ों किसान सोलंकी के साथ सड़कों […]

You May Like

Breaking News