file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

एसजेवीएन ने कोविड-19 की रोकथाम के मद्देनजर सरकार को 1 करोड़ रुपए की मदद दी

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

दुनिया में एकाएक कोविड-19 का संकट छा गया है l  विपदा के इस समय में एसजेवीएन ने कोविड-19 के मुकाबले  के लिए कई उपाय किए हैं l एसजेवीएन इस महामारी का सामना करने के लिए 1 करोड़ रुपए की मदद देने के लिए सैद्धांतिक रूप से सहमत हो गया है।

एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, श्री नंद लाल शर्मा ने बताया कि इस राशि का उपयोग इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, शिमला द्वारा 6 वेंटीलेटर, डॉ राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, टांडा तथा खनेरी स्थित रामपुर अस्पताल द्वारा कुछ वेंटिलेटर खरीदने के लिए किया जाएगा l  एसजेवीएन मास्क, सैनिटाइजर तथा ग्लोब्स जैसी कुछ अन्य जरूरी वस्तुएं उपलब्ध कराने के लिए इन स्वास्थ्य संस्थाओं को वित्तीय मदद भी देगा l

श्री शर्मा ने बताया कि इसके अलावा एसजेवीएन के कर्मचारी भी कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सहयोग दे रहे हैं l  सभी कर्मचारियों से अंशदान के रूप में एकत्रित की गई लगभग ₹2500000 (पचीस लाख रुपए) की राशि का उपयोग कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में किया जाएगा l

 उन्होंने आगे बताया कि कंपनी कोरोना के फैलने के खिलाफ जागृति उत्पन्न करने में अग्र भूमिका निभा रहा है l  सरकारी प्रयत्नों को बल प्रदान करते हुए शिमला शहर में विभिन्न जगहों जैसे ओल्ड बस स्टैंड, बीसीएस, पंथाघाटी, मेहली तथा एसजेवीएन कारपोरेट मुख्यालय परिसर, शक्ति सदन में होर्डिंगें लगाई गई है l इस बीमारी पर जागृति फैलाने वाली रेडियो जिंगल्स की रचना करके आकाशवाणी तथा बिग एफएम शिमला पर प्रसारित की जा रही हैँ l

परीक्षा की इस घड़ी में एसजेवीएन हिमाचल प्रदेश सरकार के साथ दृढ़ता से खड़ा है l एसजेवीएन इस महामारी का सामना करने के लिए विभिन्न उपायों पर अमल के लिए समस्त सहायता और मदद उपलब्ध कराएगा l

Share from A4appleNews:

Next Post

जयराम राज में अब \'शराब\' भी आवश्यक वस्तु, कर्फ्यू में दवा के साथ होगी उपलब्ध

Fri Mar 27 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश में भगवान राम को वंदन करने वाली भाजपा को जीत मिली तो ताज जयराम के सिर सजा और मुख्यमंत्री बने। जनता को लगा कि राम के नाम को साकार करते हुए जयराम नशे की दलदल में फंसे हिमाचल प्रदेश के युवाओं को सही राह पर […]

You May Like

Breaking News