file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

जयराम ठाकुर के तल्ख तेवर बोले- मिशन लोटस हुआ तो भाजपा नही होगी जिम्मेदार, सही मुहूर्त में नहीं हुई सरकार की शपथ, अनिश्चितता में रहेगी सुक्खू सरकार

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

हिमाचल में बंद एक्सप्रेस सरकार चल रही है ,मंत्रिमंडल भी बंद है—जयराम ठाकुर

एप्पल न्यूज़, शिमला
भाजपा विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद पुर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर जम कर हल्ला बोला है।जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल ने बंद एक्सप्रेस सरकार चल रही है।

सरकार कैबिनेट के गठन तक नहीं कर पाई है लेकिन पूर्व सरकार में खोले गए संस्थानों को धड़ाधड़ बंद कर रही है। सरकर का शपथ ग्रहण भी सही मुहूर्त में नहीं हुआ है ।अनिश्चितता में ही सरकार रहती है ऐसे में अगर मिशन लोटस होता है तो भाजपा उसके लिए जिम्मेदार नहीं होगी।


जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार बने हुए 15 दिन हो गए हैं और इन 15 दिनों में केवल बंद बंद और बंद देखने को मिला है।विभिन्न संस्थानों को बंद किया गया और सीमेन्ट फैक्टरी बंद हो गई।

सरकार समीक्षा का अधिकार तो रखती है लेकिन फंक्शनल हो चुके दफ्तरों को बंद करना असंवैधानिक है। भाजपा की 2017 में सरकार बनने के बदले की भावना से काम न करने का प्रण लिया था जिसे निभाया भी गया लेकिन इस सरकार ने सारी हदें पार करते हुए सभी संस्थान बंद कर दिए।

सरकार में बंद एक्सप्रेस शुरू हुई है और मंत्रिमंडल भी बंद है।अभी तक सरकार मंत्रिमंडल का गठन नहीं कर पाई है।ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ है कि बिना कैबिनेट की मीटिंग के अलोकतांत्रिक निर्णय हो रहे हैं।

राज्यपाल को भी इसकी शिकायत की गई है ताकि इसकी रिपोर्ट मांगी जाए कि क्या सरकार के पास ऐसा अधिकार है।सीमेन्ट प्लांट बंद होने से 30 हजार लोगों के रोजगार पर तलवार लटक गई है।

फैक्ट्री बंद होने से विकास कार्य ठप्प हो गए हैं।सीमेन्ट कंपनियों से कहा जा रहा है कि चुनावों में कुछ भी नहीं किया है। कांग्रेस ने 10 दिन में ops देने का वादा किया था लेकिन 15 दिन बीत जाने पर कैबिनेट के गठन तक नहीं हो पाया है।

जेओए आईटी पेपर लीक का मामला सामने आया है। सरकार की तरफ से बनाये गए मीडिया एडवाइजर बड़े बड़े बयान दे रहे जबकि उनको यह अधिकार नही है। क्या मामले को लेकर कांग्रेस सरकार सीबीआई जाँच करेगी।
मुख्यमंत्री एक दिशा में उप मुख्यमंत्री एक दिशा में और विधायक और दिशा में है। अगर मिशन लोटस होता है तो हम उसकी वजह नहीं होंगे। अनिश्चितता में ही सरकार रहेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

आनी के डगसारी में अग्निकांड की भेंट चढा रसोईघर, सारा सामान जलकर राख

Sun Dec 25 , 2022
एप्पल न्यूज़ सीआर शर्मा आनी आनी खण्ड की लझेरी पंचायत के डगसारी गांव में बेली राम पुत्र अनूप राम के रसोईघर में आग लग गयी। आगजनी की इस घटना में रसोईघर समेत रसोई घर मे रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। लझेरी पंचायत के प्रधान जीत राम ने घटना […]

You May Like

Breaking News