IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

सिरमौर में पर्यटन इकाईयां शुरू करने से पूर्व 100 होटल व्यवसायियों को दिया प्रशिक्षण

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सिरमौर (डॉ प्रखर गुप्ता)

जिला सिरमौर के होटल, गेस्ट हाउस, होम स्टे व रेस्टोरेन्ट इत्यादि पर्यटन इकाईयों से जुडे मालिको को प्रशिक्षित करने हेतु आज उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त सिरमौर डा0आर0के0 परूथी ने की । इस एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में सौ से अधिक होटल, रेस्टोरेन्ट और होम स्टे मालिको ने भाग लिया।

\"\"

इस प्रशिक्षण में होटल, गेस्ट हाउस, होम स्टे व रेस्टोरेन्ट इत्यादि के पुनः संचालन के दौरान कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पर्यटन इकाईयों द्वारा सावधानी बरतने, सामाजिक दूरी बनाए रखने, सेनीटाईजेशन करने और मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) सम्बन्धी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
उपायुक्त ने बताया कि होटल, गेस्ट हाउस, होम स्टे व रेस्टोरेन्ट इत्यादि को खोलने से पूर्व प्रशिक्षण लिया जाना अनिवार्य है अन्यथा पर्यटन इकाईयों को खोलने की अनुमति नही दी जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई मुख्यमंत्री एक बीघा योजना की जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को स्वरोजगार के साधन उपलब्ध करवाना तथा उन्हे आत्मनिर्भर व सशक्त बनाना है। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने जिला प्रशासन द्वारा शुरू किये गऐ सेवा सेतू सिरमौर पोर्टल की जानकारी देते हुए बताया कि लॉकडाउन के कारण जिन लोगो का रोजगार छिन गया है या वो लोग जो दूसरे राज्यो से वापिस आए है वह इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण कर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते है। इस अवसर पर होम स्टे मालिको को 50 फेस स्क्रीन भी वितरित की गई।
इस प्रशिक्षण शिविर में अतिरिक्त उपायुक्त प्रियंका वर्मा, मनीष यादव (भा.प्र.से.) व स्वास्थ्य विभाग से डा0 विधि उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों के वरिष्ठ नागरिकों के लिए पंचवटी योजना का शुभारम्भ किया

Tue Jun 9 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमलामुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यहां प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘पंचवटी योजना’ का शुभांरभ किया। इस योजना में ग्रामीण विकास विभाग केे माध्यम से मनरेगा योजना के अंतर्गत आवश्यक सुविधाओं से युक्त सभी विकास खंडों में पार्क और बागीचे विकसित किए जाएंगे। उन्होंने […]

You May Like

Breaking News