मतियाना में ऑडी कार ने व्यक्ति को मारी टककर, फ़िर नकली पिस्टल दिखाई, लोगों ने की पिटाई, रोड रेज की घटना में 2 आरोपियों पर FIR

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, ठियोग /शिमला
पुलिस थाना ठियोग में आज लगभग सायं 5:50 बजे सूचना प्राप्त हुई कि मतियाना बाजार में एक DL नंबर की ऑडी कार में सवार दो पर्यटकों द्वारा रोड रेज की घटना के दौरान एक स्थानीय व्यक्ति को टक्कर मार दी गई।

साथ ही, आरोपियों द्वारा स्थानीय लोगों को डराने-धमकाने के उद्देश्य से पिस्तौल जैसी दिखने वाली वस्तु का प्रयोग किया गया।
घटना के दौरान जब स्थानीय लोग एकत्रित होने लगे, तो आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रेमघाट चौक, ठियोग में नाका लगाकर संदिग्ध वाहन (DL 10CZ 7071) को उसके सवारों सहित रोक लिया।


प्रारंभिक जांच में पाया गया कि यह विवाद मतियाना बाजार में गलत ओवरटेकिंग के कारण उत्पन्न हुआ था।
आरोपियों का विवरण:
उज्ज्वल जैन पुत्र राज कुमार जैन, निवासी मकान संख्या 101, मोइहल धर्मशाला के पास, पंजाबी बाग, सहारनपुर (उ.प्र.), आयु 36 वर्ष।
सोहिल अरोड़ा पुत्र सुरेन्द्र अरोड़ा, निवासी सी-26, वसंत विहार, दिल्ली रोड, सहारनपुर (उ.प्र.), आयु 36 वर्ष।
पुलिस द्वारा मौके से पिस्तौल जैसी दिखने वाली वस्तु बरामद की गई, जो जांच के दौरान एक साधारण चीनी निर्मित लाइटर पाई गई।
उक्त घटना के संबंध में आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज की जा रही है तथा आगामी जांच जारी है।

Share from A4appleNews:

Next Post

दुःखद- कुल्लू के बंजार में ट्रैवलर खाई में गिरी, 3 की मौत, 17 घायल, सिरमौर में कार हादसे में 2 की मौत

Sun Apr 5 , 2026
एप्पल न्यूज़, कुल्लू हिमाचल प्रदेश में शनिवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। जिले के बंजार क्षेत्र में एक टैम्पो ट्रैवलर गहरी खाई में गिरने से तीन पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए। वहीं जिले […]

You May Like