दुःखद- कुल्लू के बंजार में ट्रैवलर खाई में गिरी, 3 की मौत, 17 घायल, सिरमौर में कार हादसे में 2 की मौत

एप्पल न्यूज़, कुल्लू

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। जिले के बंजार क्षेत्र में एक टैम्पो ट्रैवलर गहरी खाई में गिरने से तीन पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए। वहीं जिले में हुए एक अन्य हादसे में दो युवकों की जान चली गई।
जानकारी के अनुसार कुल्लू के बंजार में एनएच-305 पर सोझा के समीप जलोड़ा में यह दर्दनाक हादसा पेश आया। बताया जा रहा है कि सभी पर्यटक से घूमने के लिए आए थे और से वापस लौट रहे थे। जैसे ही वाहन ‘भरेघा री जान’ नामक स्थान के पास पहुंचा, चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रैवलर सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरी।


हादसा इतना भयावह था कि तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वाहन में चालक समेत कुल 20 लोग सवार थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और प्रशासन को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम ने घायलों को खाई से बाहर निकाला। घायलों को बंजार अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को रेफर किया गया है।
स्थानीय विधायक ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह बेहद दुखद हादसा है और प्रशासन द्वारा हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।

तहसीलदार नीरज शर्मा ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
उधर, जिले के नौहराधार क्षेत्र में भी एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। -नौहराधार मार्ग पर चाढ़ना के समीप एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया।

Share from A4appleNews:

Next Post

गोपाल योजना के तहत 14.68 करोड़ रुपये वितरित, बेसहारा गौवंश का संरक्षण होगा सुनिश्चित

Sun Apr 5 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला राज्य सरकार ने बेसहारा गौवंश की बढ़ती समस्या के समाधान तथा किसानों की फसलों की रक्षा के लिए महत्त्वपूर्ण कदम उठाए हैं। वित्तीय वर्ष 2025दृ26 के दौरान गोपाल योजना के अंतर्गत 14.68 करोड़ रुपये की राशि वितरित की गई। इस राशि से राज्य में बेसहारा गायों की […]

You May Like

Breaking News