IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

आनी के डगसारी में अग्निकांड की भेंट चढा रसोईघर, सारा सामान जलकर राख

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़ सीआर शर्मा आनी

आनी खण्ड की लझेरी पंचायत के डगसारी गांव में बेली राम पुत्र अनूप राम के रसोईघर में आग लग गयी।

आगजनी की इस घटना में रसोईघर समेत रसोई घर मे रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

लझेरी पंचायत के प्रधान जीत राम ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना शनिवार देर रात की है।

घटना के समय घर पर कोई नहीं था।

घटना में बेली राम के बर्तन,रसोईघर का अन्य कीमती सामान और बिस्तर आदि जलकर नष्ट हो गए।

उन्होंने बताया कि आग का पता रसोईघर से निकलने वाले धुएं से चला,जिसके बाद ग्रामीणों ने साथ के नलकों से पानी ढोकर आग बुझाई,वरना साथ लगता बेली राम का रिहायशी मकान और कुछ अन्य मकान आगजनी की चपेट में आ जाते और लाखों का नुकसान होता।

प्रधान जीत राम ने बताया कि घटना की सूचना रविवार को राजस्व विभाग को दी गयी है।

राजस्व विभाग की टीम से मौके का जायजा लेकर नुकसान के आकलन करने और उचित मुआवजा दिलाने की भी मांग की गई है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध- भुवनेश्वर गौड

Sun Dec 25 , 2022
एप्पल न्यूज़, मनाली सुशासन दिवस के अवसर पर मनाली उप मंडल के तहत ग्राम पंचायत ब्राण मे प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते मनाली विधानसभा के विधायक भुवनेश्वर गौड ने कहा की नव गठित प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गो के कल्याण के प्रति वचनबद्ध है। उन्होंने अधिकारीओ […]

You May Like

Breaking News