file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र लाहौल स्पीति के टाशीगंग में 100 % मतदान, सभी ने पारम्परिक परिधान में किया मतदान

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, लाहौल स्पीति

विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टाशीगंग में 100 फीसदी मतदान हुआ। टाशीगंग में तापमान माइनस 16 होने के बाबजूद मतदाताओं में काफी उत्साह रहा। यहां पर कुल 47 मतदाता थे । यहां पर 29 पुरुष, 18 महिला मतदाता थे। इनमें से सभी मतदाताओं ने मतदान किया। इसके अलावा 5 ईडीसी ( इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट ) ने भी यहां पर मतदान किया है।

एडीएम मोहन दत्त शर्मा ने भी यहां पर मतदान का निरीक्षण किया। यहां पर पारंपरिक ड्रेस में सभी मतदाता आए थे । इसके साथ पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी भी स्पीति की पारंपरिक ड्रेस में थे। मतदान केंद्र में छोटे बच्चों के लिए क्रेच की व्यवस्था रखी गई थी। वही सभी मतदाताओं के लिए भोजन का प्रावधान किया गया था।

टाशीगंग में पहली बार मतदान करने वाली टाशी छोंजोम ने कहा कि मैं इसी गांव की रहने वाली हूं। मतदान हम सभी को करना चाहिए। मुझे काफी खुशी हो रही है कि लोकतंत्र में मैंने अपनी भूमिका मतदान देकर निभाई है।

टाशीगंग के रहने वाले लोबाजंग ईशे ने कहा कि पहली बार मतदान किया हैं । मतदान बहुत जरूरी है ।लोकतंत्र का का आधार ही मतदान है।
70 वर्षीय साक्या डोल्मा ने मैं हमेशा अपने मत का इस्तेमाल करती हूं। आज यहां भी मैंने मतदान किया।

मॉडल पोलिंग स्टेशन रंगरिक में सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया था। वही मतदाताओं के लिए पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ स्वागत कर रहे थे वही मतदाताओं को लोक नृत्य के लिए व्यवस्था की गई थी। महिला पोलिंग स्टेशन क्यूलिग को भी सजाया गया था।

सहायक रिटर्निंग अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि 100 फीसदी मतदान विश्व के सबसे ऊंचे पोलिंग स्टेशन टाशीगंग गांव में हुआ है। यहां पर 5 ई डी सी ने भी मतदान किया है। हमने लोगों को मतदान को लेकर काफी प्रोत्साहित किया था। मॉडल पोलिंग स्टेशन में मतदाताओं के लिए काफी सुविधाएं रखी गई थी।

Share from A4appleNews:

Next Post

दिग्गज कांग्रेस नेता जीएस बाली के निधन पर कांग्रेस ने दी श्रधांजलि, पार्टी के सभी कार्यक्रम 5 तक किए रद्द

Sat Oct 30 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला कांग्रेस के पूर्व मंत्री और वरिष्ट नेता जीएस बाली का दिल्ली एम्स में निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से शोक की लहर दौड़ गई है। कांग्रेस ने 5 नवम्बर तक अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए है शनिवार को […]

You May Like

Breaking News