सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का शिमला में धरना प्रदर्शन, बोले महंगाई बेरोजगारी से होगा जयराम सरकार का पतन बनेगी कांग्रेस सरकार

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

महंगाई ने आममहंगाई के खिलाफ शिमला में उपायुक्त कार्यालय के बाहर कांग्रेस ने आज जोरदार धरना प्रदर्शन किया। पेट्रोल, डीजल रसोई गैस के दामों में वृद्धि से आम जनता का जीना दुबर हो गया है।

इसके खिलाफ कांग्रेस व अन्य दल आज सड़कों पर है। प्रदर्शन में कांग्रेस के हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर व अन्य कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बीजेपी के शासन काल में महंगाई चरम पर है। पेट्रोल के दामों ने शतक लगा दिया है जिसके कारण अन्य वस्तुओं के दाम भी बढ़ गए हैं।

यह महंगाई की मार देश व प्रदेश की गरीब जनता पर पड़ रही है। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार में महंगाई बेरोजगारी माफिया राज चरम पर है। जिससे इस सरकार का पतन निश्चित हो गया है।

वन्ही हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि बीजेपी महंगाई को मुद्दा बनाकर सत्ता में आई लेकिन आज महंगाई दोगुनी है। जनता इसका जवाब देगी, प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमऊर्जा सोलर पावर प्लांट लगाएं- 50 % सब्सिडी का लाभ उठाएं

Fri Apr 1 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमऊर्जा द्वारा आगामी वित्तीय वर्ष के लिए ग्रिड से जुड़े सोलर रूफ टॉप पावर प्लांट की दरें निर्धारित कर दी गई हैं। घरेलू उपभोक्ताओं को 1 किलोवाट से 3 किलोवाट तक रूफ टॉप पावर प्लांट लगाने के लिए कुल मूल्य 50,000 रूपये प्रति किलोवाट है, जबकि 3 […]

You May Like

Breaking News