file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

हिमाचल के मंत्री महेंद्र सिंह ने किया अध्यापकों का अपमान, मुख्यमंत्री ले तुरन्त संज्ञान- विक्रमादित्य सिंह

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़,शिमला

जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह शिक्षकों को लेकर दिए बयान से चौतरफा घिरते नजर आ रहे हैं। बंजार में हुई जनसभा के दौरान उन्होंने बड़बोले अंदाज में कह डाला कि जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों ने ही काम किया कोरोना काल के दौरान मास्टरों ने बहुत मजे किए।

फिर फ्रंटलाइन वर्कर बन गए कि उनको सबसे पहले वैक्सीन लगाई जाए। पता नहीं उन्होंने क्या काम किया यह तो ईश्वर ही जानता है। मंत्री का इसको लेकर एक वीडियो भी वायरल हुआ तो शिक्षक महासंघ ने मंत्री को इस पर माफी मांगने को कह डाला।

वन्ही कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने भी महेंद्र सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के जलशक्ति मंत्री खुलेआम मंच से प्रदेश के शिक्षकों का मज़ाक उड़ा रहे हैं, करोना के फ़्रंटलाइन वर्कर्स घोषित होने पर इनका मज़ाक उड़ाया जा रहा है।
अधिकारियों और कर्मचारियों से काम लेने के लिए उनको बेइज़्ज़त और छोटा दिखाने की आवश्यकता नहीं होती। उन्होंने इसकी कड़ी निंदा की है मुख्यमंत्री से इस पर कड़ा संज्ञान लेने को कहा है।

Share from A4appleNews:

Next Post

इग्नू की सत्रांत परीक्षाएं 3 अगस्त 2021 से होंगी शुरू

Tue Jul 6 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की जून 2021 सत्रांत परीक्षाएं 3 अगस्त 2021 से शुरू होंगी। कोविड (करोना) के चलते यह परीक्षाएं स्थगित की गई थीं लेकिन अब परिस्थितियां सामान्य होने के साथ ही इग्नू ने परीक्षाएं आयोजित करने की घोषणा कर दी है। यह परीक्षाएं […]

You May Like

Breaking News