निदेशक के बाद अब सचिवालय सेनेटाइजर घोटाले में सुपरिंटेंडेंट सस्पेंड

5
IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश में घोटालों की फेहरिस्त में कार्रवाई का दौर शुरू हो गया है। हाल ही में पीपीई खरीद में रिश्वत घोटाले में निदेशक स्वास्थ्य गिरफ्तार हुए और सस्पेंड हो गए थे।

अब सचिवालय के सेनेटाइजर घोटाले में सचिवालय ब्रांच के सुपरिंटेंडेंट पर भी गाज गिर गई है। विभागीय कार्रवाई करते हुए सचिवालय सामान्य प्रशासन ने मामले में सीधे तौर पर अधीक्षक का नाम आने के बाद उसे सस्पेंड कर दिया है।

हाल ही में हिमाचल प्रदेश सरकार की नाक के नीचे सेनेटाइजर घोटाला उजागर हुआ। सचिवालय के लिए करीब 20 लाख के सेनेटाइजर ख़रीदे गए। 50 रुपये कीमत की एक बोतल का बिल 150 रुपये दर्शाकर गबन किया गया।

सूत्रों के अनुसार इस मामले में शिमला के ही एक युवा भाजपा नेता का नाम सामने आ रहा है। विजिलेंस ने जांच के दौरान पाया कि अधीक्षक ने अधीनस्थ कर्मचारियों को रेट टैग बदलने के निर्देश दिए लेकिन कर्मचारी नहीं माने। इसके बाद सप्लायर ने आकर सेनेटाइजर पर रेट की स्टैम्प लगवाई लेकिन अब चोरी पकड़ी गई।

प्रशासन ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अब कार्रवाई करते हुए अधीक्षक को सस्पेंड कर दिया है और जल्द ही अन्य लोगों पर भी गाज गिर सकती है।

उधर स्वास्थ्य निदेशक अजय गुप्ता को जमानत नही मिली और हिरासत में चल रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इन दोनों मामलों में अभी और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

\"\"
Share from A4appleNews:

Next Post

स्वास्थ्य घोटाले की उच्च न्यायालय की निगरानी में हो CBI जांच : रोहित ठाकुर

Sat May 30 , 2020
एप्पल न्यूज़, जुबल शिमला पूरा देश व प्रदेश जहां एकजुट होकर वैश्विक कोरोना महामारी के खिलाफ़ लड़ाई लड़ रहा हैं वहीं ऐसे नाज़ुक समय में स्वास्थ्य विभाग के भ्रष्टाचार ने प्रदेश को शर्मसार कर दिया हैं। यह ब्यान जुब्बल-नावर-कोटखाई के पूर्व विधायक व पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रोहित ठाकुर ने […]

You May Like

Breaking News