IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

हिमाचल में BJP निकालेगी स्वर्णिम रथ यात्रा, 2 को नदी स्रोतों की सफाई, 2022 में फिर बनाएगी सशक्त सरकार

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

भाजपा उपचुनावों के लिए तैयार, किसान संगठनों का अड़ियल रवैया : रणधीर

एप्पल न्यूज़, शिमला

भाजपा प्रदेश पदाधिकारी बैठक होटल पीटरहॉफ शिमला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में शुरू हुई।
बैठक में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं सह प्रभारी संजय टंडन उपस्थित रहे। सुरेश कश्यप बैठक में अभी तक के भाजपा के सभी कार्यों का वृत पार्टी के समक्ष रखा।
सुरेश कश्यप ने अपने अध्यक्षा भाषण में कहा की हिमाचल प्रदेश ने पूर्ण राज्यत्व के 50 वर्षों के दौरान सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास किया है इस अवसर पर स्वर्णिम रथ यात्रा द्वारा अनेकों कार्यक्रम सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में मनाया जाएगा।


उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा निकाली गयी आशीर्वाद यात्रा का भी अच्छा रिस्पॉस आया था। सेवा ही संगठन भाग 1 और भाग 2 के कार्यक्रमों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन सेवा के पुण्य कार्य मे बढ़ चढ़ कर भाग लिया । हमारे कार्यकर्ताओं ने घर घर जा कर जनता की सेवा की।
उन्होंने कहा की हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नेतृत्व में वैक्सीनशन की प्रथम डोज़ लगाने में देश भर में नंबर 1 आया है यह हमारे गर्व की बात है और 30 नवंबर तक प्रदेश वासियों को दूसरा वैक्सीनशन का डोज़ भी लग जायेगा।
देश मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृव में एक शश्क्त सरकार चल रही है और हमार देश पूरे विश्व मे सेवा एवं कोविड वैक्सीनशन में अग्रिम भूमिका में है।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का हिमाचल दौरा भी अच्छा रहा  भाजपा ने सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लाखों पोस्ट कार्ड द्वारा कल्याणकारी योजनाओं के लिए धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा आने वाले चुनावी वर्ष के लिए पूरी तरह तैयार है और 2022 में एक बार फिर भाजपा हिमाचल में सश्क्त सरकार बनाएगी।

भाजपा मुख्य प्रवक्ता रणधी शर्मा ने कहा कि इस महत्वपूर्ण बैठक में पूर्व कार्यक्रमों की समीक्षा की वाई एवं आगामी  रणनीति तय की गई है।
उन्होंने कहा कि भाजपा 2 अक्टूबर को सेवा और समर्पण अभियान के तहत स्वछता अभियान चलाएगा जिसमे नदियों के स्रोत की सफाई का विशेष अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि उपचुनाव को लेकर जैसे हैं चुनावो की तिथि तय हो जाएगी वैसे ही भाजपा चुनावो में उतरेगी, भाजपा चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है। उपचुनावों के लिए भजपा पहले से ही तैयार और गंभीर है।
उन्होंने कहा कक कृषि आंदोलन हिमाचल में बेअसर है , किसान संगठनों के साथ सरकार अनेकों बैठके कर चुकी है पर किसान संगठन अड़ियल रवैया अपनाए हुए है।

Share from A4appleNews:

Next Post

आनी में किसान संगठनों और सीपीआईएम ने सयुंक्त प्रदर्शन कर किया चक्का जाम

Tue Sep 28 , 2021
एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी आनी उपमंडल के तहत किसान .सीपीआईएम तथा छात्र संगठनों ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने सहित विभिन्न मांगों को लेकर  संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले देश व्यापी आंदोलन के आह्वान पर आनी में भी धरना प्रदर्शन व चक्का जाम किया। किसानों की मांगों […]

You May Like

Breaking News