IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

3 निर्दलीय विधायकों पर BJP का भारी दबाव, दल बदल कानून के तहत हाइकोर्ट में एक और याचिका

एप्पल न्यूज़, शिमला

बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा है कि प्रदेश के तीन निर्दलीय विधायको पर भाजपा का भारी  दबाव है। इसी दबाव के चलते उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को अपना त्यागपत्र दिया है। उनके त्यागपत्र अभी भी विधानसभा अध्यक्ष के पास लंवित है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के पास यह शक्ति है कि वह किसी के भी त्यागपत्र की पूरी जांच करें कि क्या वह स्वेछा से दिया गया है या किसी दबाव में। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के पास इसे स्वीकार या अस्वीकार करने का भी पूरा अधिकार है।

आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में पत्रकार सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए जगत सिंह नेगी ने कहा कि निर्दलीय विधायको को जिस प्रकार से केंद्र की भाजपा सरकार ने सुरक्षा  दे रखी थी उससे भी साफ है कि उन पर कोई दबाव है।

उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में यह पहला मामला है जहां निर्दलीय विधायको ने त्यागपत्र दिया हो और अपने त्यागपत्र स्वीकार करवाने के लिये उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटा रहें हो।

उन्होंने कहा कि चूंकि अभी इन निर्दलीय विधायको पर विधानसभा अध्यक्ष का फैसला आना बाकी है,इसी बीच इन तीन विधायकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। 

जगत सिंह  नेगी ने कहा कि उन्होंने अब इस मामले को विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष चुनौती दी है कि निर्दलीय विधायक किसी भी अन्य दल में शामिल नही हो सकते इसलिए इन्हें भी अयोग्य घोषित किया जाना चाहिए।

जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के छह बागी नेता अब दागी के नाम से जाने जाएंगे।

उन्होंने कहा कि कानून के तहत इन विधायकों की सदस्यता खत्म हुई है,इसके लिए वह स्वम् दोषी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जिस प्रकार पूर्ण बहुमत वाली कांग्रेस की सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की है अब इसका पूरा खुलासा हो चुका है। 

————–——————————————————–

इस बीच शिमला शहरी के विधायक हरीश जनारथा ने बताया कि उन्होंने  प्रदेश उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की है जिसमें उन्होंने इन निर्दलीय विधायकों की याचिका पर कोई फैसला देने से पूर्व उन्हें भी सुना जाए। उन्होंने कहा कि इन निर्दलीय विधायकों ने जिस दबाव में अपना त्यागपत्र दिया है वह इसकी जानकारी पूरे तथ्यों के साथ न्यायालय के समक्ष पेश होकर रखना चाहते है।

जनारथा ने कहा कि भाजपा ने एक सोची समझी रणनीति के तहत प्रदेश की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में जनमत का अपमान करते हुए लोकतंत्र की हत्या करने की जो कोशिश की है वह बहुत ही निंदनीय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन चुनावों में भाजपा के षड्यंत्र का पूरा खुलासा करेगी।

——————————————————————————

जगत सिंह नेगी ने कहा कि कांग्रेस के छह न्याय और 25 गांरटियों से भाजपा पूरी तरह हतोत्साहित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र से भाजपा छटपटाहट में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी नही कहा कि सरकार देश मे लोगों की जमीनों पर कब्जा करेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भूमिहीनों को जमीन देने का जो वादा किया है वह सरकारी जमीन का है। उन्होंने कहा कि देश मे लेंड सीलिंग एक्ट है और इसी आधार पर अगर किसी के पास तय सीमा से ज्यादा भूमि हो तो उसे सरकार अधिग्रहण करती है। 

नेगी ने भाजपा के उस आरोप पर भी जिसमें वह महिलाओं के मंगलसूत्र बेचने की बात कह रही है पर कड़ा प्रतिकार करते हुए कहा है कि यह काम तो भाजपा करती रही है। उन्होंने कहा कि मणिपुर जैसी घटनाएं इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है जहां सेकड़ो महिलाओं के सुहाग उजड़ गए।

नेगी ने कहा कि भाजपा मुद्दों पर कोई बात नही करती।  देश मे बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा व देश की बाहरी सुरक्षा जैसे अनेक मुद्दे है।  प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपनी 5 गारन्टियां पूरी कर दी है जिसमें ओपीएस और महिलाओं को 1500 रुपए की गारंटी प्रमुख है।

नेगी ने कहा कि आपदा के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार भी प्रदेश का रुख नही किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों के समय उन्होंने प्रदेश के लोगों विशेष तौर पर बागवानों से जो वादा किया था वह भी उन्होंने पूरा नही किया।

उन्होंने कहा कि देश मे सेब आयात से प्रदेश के सेब बागवानों पर बहुत बड़ी मार पड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार सेब बागवानों व किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह कृतसंकल्प है।

Share from A4appleNews:

Next Post

बधाई- शाहपुर के रजत कुमार ने "CDS" परीक्षा में किया टॉप

Thu Apr 25 , 2024
एप्पल न्यूज़, कांगडा कांगड़ा शाहपुर गोरडा के रहने वाले रजत कुमार ने CDS परीक्षा में भारत में पहला स्थान हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। युवा के इस हौसले ने पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रजत ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय पूरे परिवार और अपने […]

You May Like

Breaking News