सिरमौर में सामने आए कोरोना पॉजिटिव के 10 नए मामले

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सिरमौर(डॉ प्रखर गुप्ता)

जिला सिरमौर में आज कोरोना पॉजिटिव के 10 नए मामले सामने आए है। सूत्रों के मुताबिक कल से लंबित 43 नमूनों में से 10 नमूनों की रिपोर्ट पॉजिटिव और 33 नेगेटिव हैं। इन 10 व्यक्तियों में 22 से 52 वर्ष की आयु के 8 पुरुष और 2 महिला (52 वर्ष और 17 वर्ष की आयु) शामिल हैं।

आज पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियो में 2 सिविल अस्पताल, पांवटा साहिब से, जिनमें 28 वर्षीय पुरुष और 52 वर्षीय महिला है, जोकि नायब तहसीलदार कमरऊ के प्राथमिक संपर्क में आए थे। वहीं अन्य मामलों में एक 17 वर्षीय महिला सुरला चर्जन (प्राथमिक संपर्क) से, एक 48 वर्षीय पुरुष देवीनगर से, जोकि बलदेव तोमर के पीएसओ हैं, एक 39 वर्षीय पुरुष एकता कॉलोनी, पांवटा साहिब से, एक 22 वर्षीय पुरुष साहू, पांवटा साहिब से, एक 52 वर्षीय पुरुष शिलाई से, एक 26 वर्षीय पुरुष कांडों से, एक 24 वर्षीय पुरुष साहुला, पांवटा साहिब से तथा एक 30 वर्षीय पुरुष पुरुवाला, पांवटा साहिब से पाया गया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए मिल्कफेड ने लांच किया ‘हिम हल्दी दूध’

Thu Aug 13 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमलामुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पोषणयुक्त तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए मिल्कफेड के ‘हिम हल्दी दूध’ का शुभारम्भ किया। उन्होंने वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से राष्ट्रीय डेयरी विकास कार्यक्रम के तहत मंडी, शिमला और कुल्लू जिले के दुग्ध उत्पादकों को प्रोत्साहन राशि वितरित की और उनसे […]

You May Like

Breaking News