कांग्रेस वर्किंग कमेटी CWC की बैठक शिमला में करवाने का हाई कमान को भेजा न्यौता

शिमला नगर निगम के चुनावों को लेकर कांग्रेस ने बनाई रणनीति, सभी पदाधिकारियों को घर घर पहुंचने के निर्देश

एप्पल न्यूज़, शिमला
आगामी विधान सभा चुनावों को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों ने तैयारियां शूरू कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय नेता जन्हा हिमाचल प्रदेश में लगातार दौरे कर रहें हैं।

वहीं कांग्रेस पार्टी ने भी अब चुनावों को लेकर कमर कस दी है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने पार्टी हाई कमान को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक शिमला में अयोजित करने का निमंत्रण दिया है हालांकि अभी अंतिम तिथि निर्धारित नहीं हुईं है।


शिमला नगर निगम चुनावों को लेकर बुलाई गई कांग्रेस पार्षदो और अन्य पदाधिकारीयो की बैठक के बाद पार्टी प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि नगर निगम चुनाव के लिए सभी पदाधिकारीयो से सुझाव लिए गए है और चुनाव के लिए एकजुट होकर कार्य करने के निर्देश दिए गए है।

वही प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस वर्किग कमेटी की आगामी बैठक को शिमला मे करवाने को लेकर भी शीर्ष नेतृत्व को आमन्त्रित किया गया है ताकि आगामी चुनावों को लेकर प्रदेश में पार्टी को मजबूती मिल सके।

Share from A4appleNews:

Next Post

समर फेस्टिवल शिमला- इस बार रिज पर होगी "महानाटी", कलाकारों का ऑडिशान 27 से 29 मई तक

Thu May 26 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमलाअंतर्राष्ट्रीय शिमला समर फेस्टिवल के सुचारू आयोजन के लिए सभी विभाग अपने दायित्व का निर्वहन समयबद्ध तथा सक्रियता से करें। यह विचार अतिरिक्त उपायुक्त शिमला शिवम प्रताप सिंह ने फेस्टिवल में आयोजन के लिए सम्बद्ध विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक की अध्यक्षता […]

You May Like

Breaking News