IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

केजरीवाल की चौथी गारंटी- 18 साल से ऊपर की सभी महिलाओं को हर महीने मिलेगी 1000 रुपये की सम्मान राशि

हिमाचल के लोग बदलाव के लिए तैयार, इस बार ‘आप’ को चुनकर भाजपा के गुरुर को तोड़ेगी हिमाचल की जनता-मनीष सिसोदिया

एप्पल न्यूज़, पालमपुर

हिमाचल के लोगों को शिक्षा,स्वास्थ्य व शहीदों के परिवारों को 1-1 करोड़ की सम्मान राशि की गारंटी के बाद बुधवार को आम आदमी पार्टी की ओर से अरविंद केजरीवाल जी की चौथी गारंटी मिली| आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पालमपुर में हिमाचल की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अरविंद केजरीवाल जी की चौथी गारंटी की घोषणा की|

इस गारंटी के तहत हिमाचल में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद हिमाचल में 18 साल से ज्यादा उम्र ही हर महिला को सरकार द्वारा हर महीने 1-1 हजार रूपये की ‘महिला सम्मान राशि’ दी जाएगी।

हर महीने बहने-बेटियों-माताओं को एक हजार रुपए देने से वो सशक्त होंगी तथा अर्थव्यवस्था पर भी सकारात्मक असर होगा, देश का पैसा देश में ही रहेगा

अरविंद केजरीवाल द्वारा हिमाचल की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए चौथी गारंटी की घोषणा करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद 18 साल से उपर की जो महिला चाहेगी, उस हर महिला को एक हजार रुपए हर महीना दिया जाएगा।

ऐसी बहुत सारी बेटियों है जो कॉलेज की पढ़ाई कर रही है, पढ़ाई के साथ-साथ कोई कोर्स करना चाहती है, किताबें खरीदना चाहती है लेकिन घर की आर्थिक तंगी की वजह से वो पैसे नहीं मांग पाती, इन बेटियों के हाथ में पैसा आएगा तो वह अच्छे से पढ़ाई कर पाएंगी| ऐसी बहुत सारी महिलाएं हैं, जो महंगाई की वजह से अपना घर नहीं चला पा रही हैं।

पति की सैलरी बढ़ती नहीं है, लेकिन खर्चे बढ़ते जा रहे हैं। उनके हाथ में हजार रुपए आएगा, तो उस पैसे से वो अपने बच्चे को दूध, फल खिला सकेगी। बुजुर्ग माताओं के हाथ में जब पैसे आयेंगे तो उन्हें अपनी जरूरतों के लिए दूसरों की ओर देखना नहीं पड़ेगा।

सिसोदिया ने कहा कि यह हिमाचल की महिलाओं के लिए सुकून की गारंटी है| लेकिन इसपर रिवायती पार्टियाँ सवाल उठाती है कि पैसा कहां से आएगा| उन्होंने कहा कि जनता आज हर छोटी बड़ी चीज पर टैक्स देती है और उनके टैक्स के इस पैसों को खर्च करने का दो मॉडल है।

पहला मॉडल अरविंद केजरीवाल का मॉडल है जिसमें जनता के टैक्स के पैसों को जनता पर ही खर्च किया जाता है| अच्छे स्कूल बनाए जाते है, अस्पताल बनाए जाते है, महिलाओं को बस में फ्री सफ़र दिया जाता है, उन्हें 1-1 हजार रूपये की सम्मान राशि दी जाती है, फ्री बिजली दी जाती है।

वही दूसरा मॉडल मोदी जी का है, इस मॉडल में दूध-दही जैसी चीजों पर भी जीएसटी लगाया जाता है, लोगों से टैक्स वसूला जाता है और उन पैसों का इस्तेमाल मोदी जी के दोस्तों के लाखों-करोडो के कर्ज माफ़ करने में किया जाता है|

उन्होंने कहा कि हिमाचल में महिलाओं को 1-1 हजार रूपये देने से न केवल वो सशक्त बनेंगी बल्कि इससे अर्थ व्यवस्था में बहुत बड़े स्तर पर फर्क पड़ेगा। महिलाओं की खरीदने की शक्ति बढ़ेगी और ये पैसे स्थानीय मार्केटों में जाएंगे, देश का पैसा देश में ही रहेगा जिससे अर्थव्यवस्था मजबूत होगी| उन्होंने कहा कि सरकार के पास पैसों की नहीं नियत की कमी है, अगर नियत ठीक हो जाए तो लोगों को सुविधाएं देने के लिए पैसा ही पैसा है।

हिमाचल के लोग बदलाव के लिए तैयार, इस बार ‘आप’ को चुनकर भाजपा के गुरुर को तोड़ेगी हिमाचल की जनता

सिसोदिया ने कहा कि आज हिमाचल में आम आदमी पार्टी को हर तरफ जनता का प्यार और सम्मान मिल रहा है| कांग्रेस ख़त्म हो चुकी है और भाजपा से जनता परेशान है अब हिमाचल की जनता के पास आम आदमी पार्टी के रूप में विकल्प है|

उन्होंने कहा कि हिमाचल के लोग अब बदलाव के लिए तैयार है और इस बार आम आदमी पार्टी को चुनकर हिमाचल की जनता भाजपा के गुरुर को तोड़ेगी|

सिसोदिया ने कहा कि भाजपा-कांग्रेस एक दूसरे को भला-बुरा कहकर निकल जाती है लेकिन आम आदमी पार्टी ऐसा नहीं करेग हिमाचल की जनता इस बार आम आदमी पार्टी को एक मौका दे हम हिमाचल के बच्चों के लिए शानदार स्कूल बनवायेंगे, हिमाचल के लोगों को शानदार स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाएंगे|

भाजपा अरविंद केजरीवाल जी को रोकना चाहती है लेकिन अरविंद केजरीवाल जी रुकेंगे नहीं क्योंकि हिमाचल की जनता उनका रास्ता मजबूत कर रही है

सिसोदिया ने कहा कि अपने कामों की बदौलत अरविंद केजरीवाल जी को आज पूरे देश में लोगों से अपार समर्थन मिल रहा है| इससे भाजपा घबरा रही है और उन्हें रोकने के लिए साजिशें कर रही है| इसी साजिश के तहत मेरे घर सीबीआई की रेड करवाई गई, सीबीआई ने 14 घंटे तक घर का कोना-कोना छाना उन्हें कुछ नहीं मिला, मेरा बैंक लॉकर चेक किया कुछ नहीं मिला|

मुझे 1 पल के लिए भी घबराहट नहीं हुई पर मेरा दिल दुख कि पिछले 7 सालों से हर दिन 18 लाख बच्चों के भविष्य को बेहतर करने के लिए शानदार स्कूल बनवा रहा हूँ, देश का भविष्य सँवारने के लिए पसीना बहा रहा हूँ लेकिन इससे सीखने के बजाय डरकर मेरे खिलाफ रेड करवाई जा रही है| पर मैं ईमानदारी की मिट्टी से बना हूँ, अरविंद केजरीवाल जी का सिपाही हूँ कभी डरूंगा नहीं|

उन्होंने कहा कि भाजपा की नियत जाँच करवाना नहीं है न ही भ्रष्टाचार रोकना है क्योंकि अगर भाजपा की नियत भ्रष्टाचार रोकना होता तो जब कुछ सालों पहले तक स्कूटर से चलने वाला इनका मंत्री अपने बेटे की शादी का दिल्ली से हिमाचल तक 7 जगह 5 स्टार रिसेप्शन देता है, इसकी सीबीआई जाँच की जाती पर नहीं| भाजपा अरविंद केजरीवाल जी को रोकना चाहती है लेकिन अरविंद केजरीवाल जी रुकेंगे नहीं क्योंकि हिमाचल की जनता उनका रास्ता मजबूत कर रही है|

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व हिमाचल के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सरकार हर छोटी-बड़ी चीजों पर टैक्स लगा रही है लेकिन आम जनता को सुविधाएँ देने के लिए उसके पास पैसे नहीं है| अपने बच्चों के लिए खजाने भरे हुए है लेकिन आम जनता के लिए खाली है|

उन्होंने कहा कि नियत साफ़ और मन में ईमानदारी हो तो यह खजाने भरे जा सकते है| और हमने पंजाब में भ्रष्टाचार को खत्म करके यह कर दिखाया है| जनता के टैक्स के पैसों को जनता पर ही खर्च किया है और इसका उदाहरण है कि अगले 2-3 दिनों में पंजाब में लोगों के बिजली के बिल आयेंगे जहाँ 74 लाख में से 51 लाख उपभोक्ताओं का बिल जीरो आएगा|

भगवंत मान ने कहा कि भाजपा के शासन में महिलाओं पर सबसे ज्यादा मार पड़ी है| लगातार बढ़ती महंगाई के कारण बहनों-माताओं का घर चलाना मुश्किल हो चुका है| उन्होंने कहा कि महिलाओं के बिना घर नहीं चल सकता तो देश भी नहीं चल सकता और इस बार अपने हक़ पाने के लिए, हिमाचल में बदलाव लाने के लिए हिमाचल की बेटियाँ-बहने-माताएं आम आदमी पार्टी का साथ देगी|

इस मौके पर आम आदमी पार्टी, हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि हमेशा रिवायती पार्टियाँ हिमाचल की जनता को ठगती रही, अपने चुनावी घोषणाओं में सैकड़ों वादे किए लेकिन कभी भी उन वादों को पूरा नहीं किया|

उन्होंने कहा कि इतिहास में यह पहला मौका है जब कोई पार्टी वादे नहीं कर रही बल्कि गारंटी दे रही है| और यह केवल अरविंद केजरीवाल जी द्वारा ही संभव है क्योंकि उन्होंने दिल्ली की जनता को जो गारंटी दी उन्हें पूरा किया और अब पंजाब में अरविंद केजरीवाल जी के मार्गदर्शन व भगवंत मान जी के नेतृत्व में पंजाब में इन गारंटियों को पूरा करने का काम किया जा रहा है|

उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति भी रिवायती पार्टियाँ असंवेदनशील रही और न तो महिलाओं को सम्मान दे स्की और न ही सुरक्षा लेकिन लोग अब आम आदमी पार्टी को समर्थन देंगे और हमारी पार्टी हिमाचल की महिलाओं को उनका अधिकार देगी|

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल कैबिनेट- TCP एक्ट में फिर संशोधन, सतौन, स्वारघाट और पंडोह को डिग्री कॉलेज, ज्यूरी और थैली चकटी सहित कई उप तहसिलें और बहुत कुछ...

Wed Aug 31 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में यहां आयोजित राज्य मंत्रिमण्डल की बैठक में हिमाचल प्रदेश के लिए बल्क ड्रग फार्मा पार्क को मंजूरी देने के लिए केंद्र सरकार विशेषकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया गया। मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों ने आशा व्यक्त […]

You May Like