file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

हिमाचल विधान सभा में कंगना रनौत के बयान के खिलाफ लाया “निंदा प्रस्ताव”

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

सीएम बोले कंगना रनौत ने किया किसानों का अपमान, भाजपा ने भी किया बयान से किनारा

एप्पल न्यूज, शिमला

हरियाणा किसान आंदोलन पर कंगना रनौत की टिपण्णी पर पूरे देश में विपक्ष भाजपा को घेरने में लगा है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र के पहले दिन कंगना रनौत के बयान को लेकर काफी बवाल हुआ।

सत्तापक्ष ने सदन में बयान को लेकर निन्दा प्रस्ताव लाया और बयान को किसानों का अपमान बताया।

हालांकि लिखित में प्रस्ताव न मिलने पर विधानसभा अध्यक्ष ने इसे स्वीकर नहीं किया लेकिन पक्ष और विपक्ष ने बयान को लेकर एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी भी की।

कंगना रनौत के बयान को सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किसानों का अपमान बताया और कहा कि अन्नदाता का अपमान करने का किसी को अधिकार नहीं है।

कांग्रेस पार्टी इस बयान की निन्दा करती है और सदन के भीतर भी संसदीय कार्य मंत्री ने निंदा प्रस्ताव लाया था।

भाजपा ने भी कंगना रनौत के बयान से किनारा किया है ऐसे में सोच समझ कर कंगना रनौत को टिपण्णी करनी चाहिए।

Share from A4appleNews:

Next Post

9 माह में करुणामूलक आधार पर सभी आश्रितों को नौकरी देगी हिमाचल सरकार - सीएम

Wed Aug 28 , 2024
 एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार अगले नौ महीनों में करुणामूलक आधार पर सभी आश्रितों को नौकरी उपलब्ध करवा देगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में करुणामूलक आधार पर रोजगार प्रदान करने […]

You May Like

Breaking News