सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

हिमाचल में दो दिन कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट, बरसात में अभी तक 42% कम बारिश

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल प्रदेश में आज और कल भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। बीते 24 घंटो में शिमला सोलन, सिरमौर कांगड़ा, हमीरपुर कुल्लू, मंडी में हल्की बारिश दर्ज की गई है।

आज के लिए ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन और सिरमौर जिलों में कुछ स्थानों पर जबकि कल सोलन, सिरमौर, बिलासपुर में एक दो स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है। वन्ही प्रदेश में 26 जुलाई तक अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना हैं।

मौसम विज्ञान शिमला के वैज्ञानिक संदीप कुमार ने बताया कि बीते 24 घंटे में हमीरपुर में 87 मिलीमीटर बारिश हुई है वही शिमला,सोलन, बिलासपुर सहित कई अन्य हिस्सों में हल्की बारिश रिकार्ड की गई है।

बरसात में अभी तक 42 फीसदी कम बारिश हुई हैं। उन्होंने बताया कि 22 से 25 जुलाई के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।

इस दौरान दो से तीन जिलों में भारी बारिश हो सकती है ऐसे में लोगों को नदी नालों के नजदीक जाने से बचना चाहिए।

Share from A4appleNews:

Next Post

IGMC में 600 स्टाफ नर्स और 43 ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट की जल्द होगी तैनाती- मुख्यमंत्री

Mon Jul 22 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्वास्थ्य विभाग की बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार मेडिकल कॉलेजों में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य अधोसंरचना के विकास के साथ-साथ डॉक्टरों, […]

You May Like

Breaking News