सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

BJP कर रही हिमाचल में अस्थिरता का माहौल पैदा, हिमाचल है देव भूमि- नही बनेगा महाराष्ट्र, 5 साल चलेगी कांग्रेस सरकार- विक्रमादित्य

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

भाजपा प्रदेश में कांग्रेस सरकार के खिलाफ अस्थिरता का माहौल पैदा कर रही है। हिमाचल देवभूमि है यहां बीजेपी के कोई मनसूबे पूरे नहीं होने वाले हैं।

यह बात शिमला में लोकनिर्माण मंत्री ने बीजेपी नेताओं के द्वारा की जा रही बयानबाजी पर पलटवार करते हुए कही है।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि बीजेपी नेता अपनी बेतूकी बयानबाजी से हिमाचल में भी देश के कुछ राज्यों की तरह राजनीतिक अस्थिरता का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं।


हिमाचल देव भूमि है हिमाचल महाराष्ट्र नही बन सकता। यहां सुखविंदर सुक्खू की मजबूत सरकार है। बीजेपी द्वारा प्रदेश पर 75 हजार करोड़ का कर्ज प्रदेश पर छोड़ा गया है बावजूद इसके हर विभाग काम कर रहा है।

विपक्ष जल्दबाजी में हैं सरकार को बने हुए छह महीने ही हुए है। कांग्रेस सरकार पांच साल चलेगी और फिर जीतकर सत्ता में आएगी।

उन्होंने कहा कि हिमाचल के आर्थिक हालातों के लिए बीजेपी की पूर्व सरकार है और अब कर्ज की लिमिट व अन्य प्रोजेक्ट्स पर फंड्स लिमिट लगाई जा रही है।

प्रदेश का बीजेपी नेतृत्व अगर हिमाचल का हित चाहता है तो प्रदेश के हक़ की आवाज सरकार सहित केंद्र के समक्ष उठाए।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM ने नादौन में 12.30 करोड़ से निर्मित लघु सचिवालय का किया लोकार्पण, बोले-मेडिकल कॉलेज का झूठा श्रेय लेकर लोगों को भ्रमित न करे नड्डा

Thu Jul 6 , 2023
एप्पल न्यूज, शिमला जिला हमीरपुर के पांच दिवसीय प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में लगभग 12.30 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित लघु सचिवालय का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि नवनिर्मित लघु सचिवालय में स्थानीय लोगों को केन्द्रीकृत रूप से विभिन्न […]

You May Like

Breaking News