IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

धर्मशाला में NDRF की टीम का रेसक़्यू ऑपरेशन जारी, गिरी नदी में फंसे 4 लोगों का भी किया जाएगा रेसक़्यू, धर्मशाला का हवाई दौरा करेंगे सीएम

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश में पिछले कल हुई भारी बारिश से तबाही मची है जिसमें काँगड़ा सबसे ज्यादा प्रभावित है, दूसरी तरफ सिरमौर में भी 4 लोगों के फंसे होने की सुचना मिली है।

काँगड़ा के धर्मशाला में हुए जान माल के नुकसान को देखते हुए NDRF की टीम पिछले कल से राहत जुटाने में लगी है, वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी धर्मशाला निकल गए हैं।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा धर्मशाला में 2 लोगों की दुःखद मौत हुई है ,10 लोगों के फंसे होने की खबर है जिनकी तलाश अभी जारी , पिछले कल अमित शाह से बातचीत की और उन्होंने तुरंत NDRF की टीम को हिमाचल भेजा।

इसके साथ साथ सिरमौर की गिरी नदी में भी 4 लोग फंसे है जिन्हे NDRF की टीम एयर लिफ्ट के माध्यम से निकालेगी, मुख्यमंत्री खुद धर्मशाला का दौरा करेंगे।

इसके साथ साथ मुख्यमंत्री ने कहा सभी जिला के अधिकारीयों को निर्देश दिए गए है की ऐसे स्थानों पर लोगों को ना जाने दें जहाँ खतरा हो हर वर्ष बारिश की वजह से नुकसान होता है, खास कर सैलानियों को खतरे वाली जगहों पे ना जाने दें।

Share from A4appleNews:

Next Post

भोलेनाथ की किन्नर कैलाश यात्रा रदद्, कोई चोरी छिपे न जा सके 24 घंटे तैनात रहेगा पुलिस बल- सादिक

Tue Jul 13 , 2021
एप्पल न्यूज़, किन्नौर किन्नौर जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय ग्राम पंचायतों के आग्रह व कोविड महामारी के दृष्टिगत इस साल होने वाली किन्नर कैलाश यात्रा को रद्द कर दिया है। यह निर्णय आज किन्नर कैलाश यात्रा को लेकर उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया […]

You May Like

Breaking News