सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

कांग्रेस ने हिमाचल में भी की “शक्ति” अभियान की शुरुआत, महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी- प्रतिभा

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

पार्टी में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर चल रहा है कार्यक्रम, प्रतिभा सिंह बोली महिलाओं को सशक्त करने की दिशा पार्टी कर रही काम

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने शिमला कांग्रेस कार्यालय में इंदिरा गांधी शक्ति अभियान की शुरुआत की। इस कार्यक्रम के तहत महिलाओं को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने और इंदिरा फेलो के रूप में उन्हें कांग्रेस पार्टी की संगठनात्मक समझ विकसित करने का कार्यक्रम है।

हिमाचल प्रदेश में इस कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि एक साल पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सोच से इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई और आज हिमाचल प्रदेश में इस कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से महिलाओं के सम्मान की बात कही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सोच रही है कि देश की 50% आबादी को सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में भी प्रतिशत के हिसाब से भागीदारी मिलनी चाहिए।

इसको लेकर राहुल गांधी ने एक साल पहले शक्ति अभियान की शुरुआत की थी।आज हिमाचल में भी इसकी शुरुआत की जा रही है।

इंदिरा फैलो कार्यक्रम महिलाओं के लिए एक ट्रेनिंग प्रोग्राम है जिसमें महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उन्हें जीवन में आगे बढ़ाने के लिए गाइडलाइन देने का काम किया जाएगा।

इस कार्यक्रम के तहत राजनीतिक क्षेत्र में भी महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ेगी और महिलाओं को नेतृत्व करने का भी मौका मिलेगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

Good News- हिमाचल सरकार ने 25 रुपए बढ़ाई न्यूनतम दिहाड़ी, अब मिलेंगे न्यूनतम 400 रुपए

Thu Oct 3 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला कमजोर-बेसहारा वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करने वाली सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने मजदूरों की न्यूनतम दिहाड़ी 25 रुपए बढ़ा दी है। हिमाचल प्रदेश में अब मजदूरों को कम से कम 400 रुपए दिहाड़ी मिलेगी। इससे पहले दिहाड़ीदारों को 375 रुपए प्रतिदिन दिहाड़ी मिलती थी, जिसमें […]

You May Like

Breaking News