file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

वीरभद्र सिंह का एक बार फिर ऐलान- मैं अब चुनाव नहीं लड़ूंगा- कांग्रेस के गद्दारों को बर्दाश्त मत करो

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सोलन

सोलन जिला के उपमंडल अर्की के कुनिहार में आज वीरभद्र सिंह नवनिर्वाचित कांग्रेस समर्थित प्रधानों, उपप्रधानों व बीडीसी सदस्यों को शपथ ग्रहण समारोह के उपरांत आशीर्वाद देने पहुचे थे। कुनिहार पहुंचने पर कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेंद्र ठाकुर व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अर्की के विधायक वीरभद्र सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। मीडिया से बात करते हुए वीरभद्र सिंह ने कहा कि जो भी पार्टी के साथ गद्दारी करेगा, उसे बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। आज विधानसभा क्षेत्र अर्की में कांग्रेस पार्टी का कद बहुत ऊंचा है और सबको एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। क्योंकि कांग्रेस पार्टी में सभी एक समान हैं।

विधानसभा-2022 चुनाव लड़ने को लेकर पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह ने बड़ी बात कही है। कुनिहार दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह अगला चुनाव नहीं लड़ेंगे। पर उन्हें कांग्रेस पार्टी से प्यार है। वह कांग्रेसी हैं और मरते दम तक कांग्रेसी रहेंगे।

उन्होंने कहा कि पार्टी में गद्दारी को बर्दाश्त मत करो। गद्दार पार्टी में रहते हुए पार्टी को कमजोर करते हैं। गद्दारों को बाहर का रास्ता दिखाना ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग बनते हैं कांग्रेसी और अपने स्वार्थ के लिए कांग्रेस को हराते हैं। एक गद्दार आगे चल कर गद्दारों की फौज पैदा करेगा। इसलिए गद्दारों से प्रार्थना है कि आपको कांग्रेस में नहीं रहना है तो छोड़कर चले जाएं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में रहकर जो पार्टी की पीठ पर छूरा मार रहे हैं, उनका कांग्रेस में कोई स्थान नहीं है। इससे अच्छा नए लोग आएं।

Share from A4appleNews:

Next Post

मोदी सरकार की प्रभावी आर्थिक नीतियों से एफ़डीआई प्रवाह 43.85 अरब डॉलर पर:अनुराग ठाकुर

Fri Jan 29 , 2021
2020-21 के चालू वित्त वर्ष के पहले आठ माह में देश में एफडीआई का प्रवाह 37 प्रतिशत बढ़ा एप्पल न्यूज़, हमीरपुर केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफ़ेयर्स राज्यमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मोदी सरकार की प्रभावी आर्थिक नीतियों से 2020-21 के चालू वित्त वर्ष के पहले आठ माह में देश में […]

You May Like

Breaking News