IMG_20250414_113426
IMG_20250414_113426
previous arrow
next arrow

RHPS ने किया “डिजाईन एनर्जी” 1878.08 MU उत्पादन का लक्ष्य हासिल

file_000000009ee061f79c7a6faba24452b9
file_00000000934c61f8b77af5384f2a351e
file_00000000a3d461f9a909a929a40f939d
file_00000000084461f99789bb98593b9788 (1)
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, रामपुर बुशहर

रामपुर हाइड्रो पावर स्टेशन ने 18 दिसम्बर, 2024 को प्रातः 07:45 बजे वित वर्ष 2024-25 का डिजाईन एनर्जी (1878.08 MU) उत्पादन का लक्ष्य हासिल कर लिया है। यह लक्ष्य तीन महीने से भी अधिक समय पहले पूरा कर लिया गया है।

यह लक्ष्य दूसरा सबसे तीव्र डिजाईन एनर्जी उत्पादन का कीर्तिमान है जो कि दिसम्बर महीने में हासिल किया गया है।
इससे पहले 15 दिसम्बर, 2019 को सबसे तीव्र डिजाईन एनर्जी उत्पादन का लक्ष्य वित वर्ष 2019-20 में हासिल किया था।

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख विकास मारवाह द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्बोधित किया गया। अपने सम्बोधन में परियोजना प्रमुख ने एसजेवीएन प्रबंधन के मार्गर्दशन तथा सहयोग के लिए धन्यवाद किया।

साथ ही रामपुर एचपीएस में कार्यरत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों जिनका इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग रहा उनका भी धन्यवाद एवं प्रोत्साहन किया। साथ ही स्थानीय प्रशासन एवं जनता का भी धन्यवाद किया।
रामपुर जल विद्युत परियोजना (412 MW) एवं नाथपा झाकडी जल विद्युत परियोजना (1500 MW) के साथ टेंडम में संचालित की जा रही है।

हाल ही में 16 दिसम्बर, 2024 को रामपुर जल विद्युत परियोजना ने वााणिज्यक उत्पादन के उतकृष्ट 10 वर्ष पूरे किये है।
यह परियोजना हमेशा ही उर्जा उत्पादन के क्षेत्र में अपनी उपलिब्धयों के लिए जानी जाती है तथा उर्जा उत्पादन के क्षेत्र मे देश एवं प्रदेश के निरन्तर विकास में अपना योगदान प्रदान कर रही है।

यह उपलब्धि परियोजना के तकनीकी स्तर, रख-रखाव एवं संचालन में हो रहे निरन्तर सुधार को दर्शाती है।
परियोजना प्रमुख ने रामपुर एचपीएस मे कार्यरत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से निरन्तर लगन व कडी मेहनत करने का आग्रह किया ताकि यह परियोजना आने वाले समय में उर्जा उत्पादन के क्षेत्र में नये कीर्तिमान स्थापित कर सके।

Share from A4appleNews:

Next Post

BJP की रैली में MLA डॉ जनक राज का "फ़ोन चोरी", दर्जनों कार्यकर्ताओं की "जेबें कटी"- मायूस

Wed Dec 18 , 2024
एप्पल न्यूज, धर्मशाला भाजपा की धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में हुई जनाक्रोश रैली में जोश के साथ ही जेबकतरों ने कइयों की जेबें साफ कर दी। उसी में एक भाजपा के भरमौर से विधायक डॉ जनक राज का मोबाईल फोन भी चोरी हो गया। डॉ जानकराज रैली में नारे लगाते […]

You May Like

Breaking News