IMG_20250414_113426
IMG_20250414_113426
previous arrow
next arrow

SJVN ने ‘टीबी उन्मूलन अभियान के लिए 100 दिन’ के तहत नि-क्षय शपथ दिलाई

file_000000009ee061f79c7a6faba24452b9
file_00000000934c61f8b77af5384f2a351e
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

एसजेवीएन ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के ‘100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान’ में सक्रिय रूप से भाग लेकर इस मिशन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई है। 

इस पहल के अंतर्गत अजय कुमारशर्मा, निदेशक(कार्मिक),  एसजेवीएन ने शिमला स्थित एसजेवीएन निगम मुख्यालय में कर्मचारियों को नि-क्षय शपथ दिलाई। उन्होंने कर्मचारियों से इस अभियान में सक्रिय रूप से योगदान देने का आह्वान किया।

राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा निर्दिष्ट टीबी मुक्त भारत के विजन के अनुरूप, एसजेवीएन ने एक एक्शन प्लान तैयार किया है।

इसके तहत संपूर्ण भारत में एसजेवीएन के कार्यालयों और परियोजनाओं द्वारा नि-क्षय शपथ, टीबी जागरूकता सत्र, नि-क्षय शिविर (स्क्रीनिंग कैंप) आदि का आयोजन किया जाएगा।

इन पहलों का उद्देश्य लोगों को शिक्षित करना, शीघ्र निदान को प्रोत्साहित करना और निवारक उपचार को सुविधाजनक बनाना है।

‘टीबी उन्मूलन अभियान के लिए 100 दिन’ एक राष्ट्रीय पहल है जिसे 7 दिसंबर 2024 को आरंभ  किया गया। इसका उद्देश्य टीबी के शेष मामलों का शीघ्र पता लगाने, संक्रमण को फैलने से रोकने और प्रभावित लोगों को शीघ्र उपचार प्रदान करने की दिशा में प्रयासों में तीव्रता लाना है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल कांग्रेस सरकार जन विरोधी, कर्मचारी, युवा, महिला, किसान विरोधी- नंदा

Fri Jan 31 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार जन विरोधी, कर्मचारी, युवा, महिला, किसान विरोधी है। कांग्रेस की झूठी सरकार ने सत्ता में आने के लिए 10 गारंटियां दी थी जिसमें से एक भी गारंटी पूरी नहीं हुई, इनके बड़े-बड़े नेताओं ने बोला […]

You May Like

Breaking News