file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

चंडीगढ़-मनाली NH पर औट के समीप भूस्खलन से निजी बस दुर्घटनाग्रस्त

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, मंडी

चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर औट के पास हुए भूस्खलन के कारण एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सौभाग्य से बस में केवल ड्राइवर और कंडक्टर ही मौजूद थे, जो सुरक्षित हैं।

जानकारी के अनुसार सुबह अचानक पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिरने से बस इसकी चपेट में आ गई। हाईवे पर लंबा जाम लगा हुआ है और कई वाहन फंसे हुए हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर राहत इव बचाव कार्य में जुट गया। जाम को खोलने के प्रयास जारी हैं।

वहीं फोरलेन निर्माण में लगी कंपनी की मशीनरी मलबा हटाने में जुटी हुई है। छोटी गाड़ियों को धीरे धीरे निकाला जा रहा है।

यह क्षेत्र पहले भी भूस्खलन और दुर्घटनाओं का सामना कर चुका है। पहले भी सी स्थान पर कई हादसे हो चुके है।

पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करते समय सावधानी बरतना आवश्यक है, विशेषकर भारी बारिश के दौरान भूस्खलन की समस्या काफी अधिक आती है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल शिमला पहुंची, कांग्रेस कार्यकारिणी और संगठन को लेकर करेंगी बैठकें

Fri Feb 28 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की नवनियुक्त प्रभारी, रजनी पाटिल, आज शिमला पहुंची हैं। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान, वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों, विधायकों, और पदाधिकारियों के साथ बैठकें करेंगी ताकि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी के गठन पर विचार-विमर्श किया जा सके। इस संदर्भ […]

You May Like

Breaking News