file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

रामपुर बुशहर में मातृवन्दना विशेषांक एवं दिनदर्शिका विमोचन समारोह का आयोजन

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

मातृवन्दना संस्थान, शिमला द्वारा रामपुर बुशहर में एक भव्य एवं गरिमामयी समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मातृवन्दना विशेषांक एवं दिनदर्शिका का विमोचन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रतिष्ठित व्यक्तियों, समाजसेवियों एवं बुद्धिजीवियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में समाजिक कार्यकर्ता अश्वनी कटोच उपस्थित रहे,।
सह प्रांत कुटुंब प्रबोधन प्रमुख राजेश कुमार ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठनात्मक जिला रामपुर की संघ यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने पूर्व में दायित्व निर्वहन करने वाले कार्यकर्ताओं के योगदान को रेखांकित करते हुए अपने विचार साझा किए। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला संघचालक अनिल वर्मा की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
“हिमाचल में संघ यात्रा” और “पंच परिवर्तन” पर विस्तृत चर्चा पर विमोचित विशेषांक “हिमाचल में संघ यात्रा” विषय पर केंद्रित था। यह विशेषांक हिमाचल प्रदेश में संघ की विकास यात्रा, उसके योगदान एवं समाज में किए गए सेवा कार्यों के लिए समर्पित है।

उन्होंने “पंच परिवर्तन” के अंतर्गत स्व का बोध, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और कुटुम्ब प्रबोधन पर विस्तृत जानकारी दी और इस विषय की समाज में प्रासंगिकता पर चर्चा की।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के संरक्षण, परिवार प्रबोधन और मातृशक्ति के महत्व पर विशेष रूप से विचार रखे।

उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की उन्नति उसकी संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों पर टिकी होती है। मातृवन्दना संस्थान इसी दिशा में कार्य कर रहा है और भारतीय परंपराओं को पुनर्स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

इस अवसर पर मातृवन्दना संस्थान द्वारा प्रकाशित दिनदर्शिका का विमोचन भी किया गया। इस दिनदर्शिका में संस्थान की वर्षभर की योजनाओं, समाज सेवा से जुड़े अभियानों एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी दी गई है। वक्ताओं ने कहा कि इस दिनदर्शिका के माध्यम से समाज को विभिन्न जागरूकता अभियानों एवं राष्ट्रहित से जुड़े विषयों की जानकारी मिलेगी।

इस आयोजन से प्रभावित होकर कई स्थानीय नागरिकों ने अपनी भावनाएँ व्यक्त कीं। स्थानीय नागरिक मोंटी लिहान्टू, लता देवी, सुनीता के कहा “मातृवन्दना संस्थान न केवल हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने का कार्य कर रहा है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में भी कार्यरत है। मातृवन्दना पत्रिका में इतिहास की तथ्यपरक जानकारी उपलब्ध होती है।”

विमोचन कार्यक्रम अवसर पर रामपुर जिला कार्यवाह रविकांत शर्मा, जिला प्रचारक पवन कुमार, विभाग प्रचार प्रमुख मोहन मेहता, कुशाल शुक्ला, मस्तराम, प्रताप चंद, पनमा नेगी, हितेंद्र शर्मा, सीमा मंटा सहित कई गणमान्य लोगों उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

अगर केंद्र हिमाचल की मदद ना करें तो प्रदेश सरकार सैलरी पेंशन भी नहीं दे पाएगी- कश्यप

Mon Mar 3 , 2025
कांग्रेस सरकार झूठ बोल रही है, केंद्र से हिमाचल को मिल रही है बड़ी मदद एप्पल न्यूज,शिमला भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि यह नारसाचनक है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की चौथी किस्त केंद्र से प्रदेश सरकार को आने वाली है और अभी […]

You May Like

Breaking News