file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

दुःखद- मणिकर्ण में भू-स्खलन से गिरा पेड़, 6 लोगों की मौत 3 घायल, CM ने शोक जताया

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कुल्लू जिला के गुरूद्वारा मणिकर्ण साहिब के समीप भू-स्खलन और पेड़ गिरने की घटना के कारण छह लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इस घटना में तीन लोग घायल हुए हैं।
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की।


मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन कुल्लू को घटना स्थल पर तत्काल राहत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि घायलों को बेहतरीन उपचार और हर संभव सहायता प्रदान की जाए।

मणिकर्ण हादसे पर नेता प्रतिपक्ष ने प्रकट किया शोक

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कुल्लू के मणिकर्ण में हुए हादसे पर गहरा शोक प्रकट कर पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना बहुत दुःखद और दुर्भाग्यपूर्ण हैं। इस दुर्घटना में कई लोगों की दुःखद मृत्यु हुई है।

ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि सभी मृतकों को अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को यह असह्य दुःख सहन करने का सम्बल प्रदान करें। साथ ही इस दुर्घटना में घायल हुए लोग अति शीघ्र स्वस्थ हों ऐसी कामना करता हूँ।

इसके साथ उन्होंने सरकार और स्थानीय प्रशासन से राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए हिमाचल सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में की "केडर सेपरेशन" की अधिसूचना

Sun Mar 30 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से चिकित्सा शिक्षा निदेशालय (डीएमई) और स्वास्थ्य सेवाएं निदेशालय (डीएचएस) में कर्मचारियों के संवर्ग को अलग करने की अधिसूचना जारी की है। इस प्रक्रिया के […]

You May Like

Breaking News