आनी में खनाग के पास चट्टान गिरने से NH-305 वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से बाधित

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, आनी

आनी में खनाग के पास चट्टान गिरने से एनएच 305 सड़क मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से बाधित हो गया है।जिससे आनी कुल्लू के मध्य सम्पर्क अस्थायी रूप से कट गया है।

जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह जलोड़ी क्षेत्र में हुई भारी बारिश के चलते खनाग के पँचायत घर के समीप एक बड़ी चट्टान सड़क पर आ गिरी।
जिसके चलते सैंज- लूहरी-आनी-ओट नेशनल हाइवे 305 पर आनी और जिला मुख्यालय कुल्लू के बीच वाहनों की आवाजाही ठप्प हो गयी है। मार्ग बंद होने से यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है।इधर
नेशनल हाइवे को बहाल करने नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ने बाधित मार्ग के पास जेसीबी ब्रेकर मशीनरी लगा दी है।
एनएच उपमण्डल आनी के सहायक अभियंता धन सिंह शर्मा ने बताया कि बाधित मार्ग को बहाल करने का कार्य तेजी से शुरू करवा दिया गया है।

उन्होंने बताया कि दोपहर तक नेशनल हाईवे 305 को खनाग से आगे बहाल कर दिया जाएगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

क्रांतिकारी नेहरू युवा मंडल तराला ने रोपी हरियाली

Thu Jul 22 , 2021
एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी आनी खण्ड के अंतर्गत क्रांतिकारी युवा मंडल तराला ने 72वें वनमहोत्सव के उपलक्ष्य पर पौधरोपण अभियान छेड़ा.जिसमें युवा मंडल के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। युवा मंडल के प्रधान राकेश राणा ने बताया कि क्रांतिकारी युवा मण्डल तराला ने गत वर्ष की  भांति इस […]

You May Like

Breaking News