IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

राजेश धर्माणी ने किया किन्नौर के उरनी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का निरीक्षण

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, रिकांग पिओ 

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने आज जनजातीय जिला किन्नौर के प्रवास के दौरान जिला के निचार उपमंडल की ग्राम पंचायत उरनी स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का दौरा किया तथा विभिन्न गतिविधियों व विकासात्मक कार्यों का निरीक्षण किया।

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान राज्य सरकार युवाओं को कौशल प्रदान कर रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए कृतसंकल्पित है तथा इस दिशा में दृढ़ निश्चय के साथ अग्रसर है। 

राजेश धर्माणी ने बताया कि प्रदेश सहित जनजातीय जिलों के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में गुणवत्तायुक्त व आधुनिक उपकरणों सहित कौशल प्रदान किया जा रहा है ताकि युवा जहां स्वरोजगार हो वहीं अन्य को भी रोजगार प्रदान कर सकें।

इसके अलावा प्रदेश के विद्यालयों में शिक्षा को भी गुणवत्तापूर्ण किया जा रहा है तथा शिक्षकों को उच्च स्तरीय व नवीन शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

जेएसडब्ल्यू की सीएसआर योजना के प्रमुख कौशिक मालिक ने इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया।

इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री की धर्मपत्नी सुनीता धर्माणी, उपमंडलाधिकारी कल्पा डॉ मेजर शशांक गुप्ता, उपमंडलाधिकारी निचार नारायण सिंह चौहान, उपपुलिस अधीक्षक नवीन जालटा, प्रधान उरनी ग्राम पंचायत अनिल कुमार, निचार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बीर सिंह नेगी सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

अरे...फर्जी पुलिस बनकर लोगों से लूटपाट करने वाला आरोपी बद्दी पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon Apr 14 , 2025
एप्पल न्यूज, बद्दी/सोलन लंबे समय से फर्जी पुलिस बनकर लोगों से लूटपाट करने वाला एक आरोपी बद्दी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। दिनांक 10-04-2025 को पुलिस थाना बद्दी में शिकायतकर्ता धर्मवीर पुत्र ख्याली राम, निवासी गांव न्यागल, डाकघर शेरपुरा, तहसील बादरा, जिला हनुमानगढ़, राजस्थान द्वारा शिकायत दर्ज करवाई […]

You May Like

Breaking News