IMG-20261001-WA0025
previous arrow
next arrow

रामपुर में CM से रूबरू होंगे 300 विद्यार्थी, शिक्षकों की कमी और सीबीएसई-डे बोर्डिंग जैसी व्यवस्था पर पूछेंगे तीखे सवाल

सीएम से संवाद में तीखे सवाल पूछने की तैयारी में स्कूली बच्चे

एप्पल न्यूज, रामपुर
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के रामपुर दौरे के दौरान शनिवार को पदम वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में स्कूली बच्चों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान करीब 300 विद्यार्थी मुख्यमंत्री से सीधे रूबरू होंगे। बच्चों ने स्कूलों में शिक्षकों की कमी, मूलभूत सुविधाओं और सीबीएसई पैटर्न से जुड़ी समस्याओं को लेकर तीखे सवाल पूछने की तैयारी की है।
पदम स्कूल को पहले सीबीएसई पैटर्न के तहत किया गया और इसके बाद इसे डे बोर्डिंग स्कूल में शामिल किया गया। विद्यार्थियों का कहना है कि इन व्यवस्थाओं के अनुरूप स्कूलों में आवश्यक संसाधन, पर्याप्त स्टाफ और सुविधाएं उपलब्ध होना जरूरी है। बच्चों के मन में यह सवाल है कि जब स्कूल में शिक्षकों और फंड की कमी है तथा कई व्यवस्थाएं अभी भी पुराने ढर्रे पर चल रही हैं तो सीबीएसई और डे बोर्डिंग व्यवस्था को प्रभावी ढंग से कैसे लागू किया जाएगा।


संवाद के दौरान शिक्षक पदों को भरने, पढ़ाई के लिए पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध करवाने, स्कूल भवन और अन्य मूलभूत सुविधाओं में सुधार सहित कई मुद्दे मुख्यमंत्री के समक्ष रखे जाने की संभावना है। विद्यार्थियों को उम्मीद है कि संवाद के माध्यम से उन्हें अपनी समस्याओं का सीधा जवाब मुख्यमंत्री से मिल सकेगा।
कार्यक्रम में पदम वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के 100 छात्र, गर्ल्स स्कूल की 100 छात्राएं, रचोली स्कूल के 50 विद्यार्थी और 50 बाल वाटिका के विद्यार्थी भाग लेंगे। इस तरह कुल 300 विद्यार्थी मुख्यमंत्री के साथ संवाद करेंगे।
गौर हो कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का रामपुर दौरा आज से शुरू हो रहा है। शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री काशा पाट पहुंचकर रात्रि ठहराव करेंगे। शनिवार को नोगली में जनसभा को संबोधित करने के बाद दोपहर में पदम वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में विद्यार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। बच्चों को उम्मीद है कि इस संवाद में स्कूलों से जुड़े लंबे समय से चले आ रहे मुद्दों पर मुख्यमंत्री से सीधे जवाब मिलेंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

रामपुर को जिला, ब्रो जगातखाना को पुल और नोग वेली को सिंचाई योजना मांग उठाएंगे लाल चन्द

Sat Oct 3 , 2026
एप्पल न्यूज, रामपुर बुशहरनोग वेली के करीब 30 गांवों में सिंचाई सुविधा के अभाव से खेती-बागवानी पर संकट गहराता जा रहा है। लालसा, डंसा और शिंगला पंचायतों के इस पूरे क्षेत्र में एक भी बड़ी सिंचाई योजना नहीं है। पानी की कमी के चलते कई गांवों में लोगों ने खेती […]

You May Like

Breaking News