लाहौल-स्पीति को फिर मिली महिला SP, शिवानी मेहला को सौंपा जिम्मा

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में एक अहम तबादला करते हुए आईपीएस अधिकारी शिवानी मेहला (HP:2020) को जिला लाहौल एवं स्पीति का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया है। इस संबंध में गृह विभाग ने बुधवार को अधिसूचना जारी की।

शिवानी मेहला वर्तमान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला चंबा के पद पर कार्यरत थीं। वह केलांग में पुलिस अधीक्षक का कार्यभार रश्मि शर्मा, HPPS (2022) से संभालेंगी, जो अब तक उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के रूप में यह अतिरिक्त जिम्मेदारी देख रही थीं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

गृह विभाग के मुताबिक यह नियुक्ति सार्वजनिक हित में की गई है। इस बदलाव से लाहौल-स्पीति जिले में कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

अधिसूचना के साथ राज्य पुलिस विभाग, सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, होम गार्ड्स, सीआईडी, सभी पुलिस अधीक्षक और संबंधित अधिकारियों को जानकारी भेजी गई है।

गौरतलब है कि लाहौल-स्पीति हिमाचल प्रदेश का सीमावर्ती और भौगोलिक दृष्टि से संवेदनशील जिला है, जहां पुलिस बल को मौसम, भौगोलिक चुनौतियों और सीमाई सतर्कता जैसे विशेष दायित्व निभाने होते हैं।

ऐसे में शिवानी मेहला की नियुक्ति को जिले की सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share from A4appleNews:

Next Post

बड़ी खबर- पूह में बादल फटने से सतलुज में बाढ़ का खतरा, रामपुर के निचले बाजार खाली करने के निर्देश, रहें सावधान

Wed Aug 13 , 2025
एप्पल न्यूज़, रामपुर उपमंडलाधिकारी (SDM) रामपुर ने जानकारी दी है कि पूह क्षेत्र में मंगलवार को बादल फटने की बड़ी घटना हुई, जिसके चलते होजो नाले में भारी बाढ़ आ गई। इस बाढ़ ने सतलुज नदी के प्रवाह को अवरुद्ध कर दिया है। प्रशासन के मुताबिक, रुका हुआ पानी किसी […]

You May Like

Breaking News