IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

हादसा- चम्बा के डोडरा नाला के तेज बहाव में भेड़ पालक सहित 100 से ज्यादा भेड़े बही

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

भटियात उपमंडल की ग्राम पंचायत रायपुर के डोडरा नाला में भारी बारिश के कारण हुए हादसे में एक भेड़पालक की दुखद मृत्यु हो गई।

अमरो गांव निवासी अमरो और प्रदीप कुमार, बलोह (जिला कांगड़ा) से भेड़-बकरियों के साथ लाहुल-स्पीति की ओर जा रहे थे और चेली गांव में चुवर्खी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए डोडरा नाला के पास डेरा डाले हुए थे।

शनिवार रात अचानक मूसलाधार बारिश के चलते नाले का जलस्तर तेजी से बढ़ गया, जिससे लगभग सौ भेड़-बकरियां पानी के तेज बहाव में बह गईं।

अपने मवेशियों को बचाने का प्रयास करते हुए अमरो का पैर फिसल गया और वह टॉर्च सहित नाले में बह गया। अगले दिन सुबह उसका शव घटनास्थल से कुछ दूरी पर नाले से बरामद हुआ।

पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। उपमंडलीय प्रशासन ने मृतक के परिजनों को पच्चीस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है।

एसडीपीओ चुवाड़ी योगराज चंदेल, तहसीलदार, और पटवारी मौके पर पहुंचे और घटना की पुष्टि की।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में मई की बर्फबारी से लौटी दिसंबर सी ठंड, फिर गर्म कपड़ों में लिपटे लोग, ऊँची चोटियों पर हिमपात तो नीचे ओलावृष्टि हानिकारक

Mon May 5 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला प्रदेश में रविवार को मौसम ने करवट ली और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बर्फबारी दर्ज की गई। लाहुल-स्पीति जिले और प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मनाली की ऊँची चोटियों ने एक बार फिर बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि को […]

You May Like

Breaking News