IMG-20251108-WA0021
previous arrow
next arrow

सिरमौर की 17 साल की NCC कैडेट कृतिका शर्मा ने किया “एवरेस्ट” फतह, CM ne di बधाई

IMG-20251111-WA0008
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सिरमौर जिले की 17 वर्षीय कृतिका शर्मा को विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह करने पर बधाई दी है।

उन्होंने कहा कि कृतिका ने इस साहसिक उपलब्धि से न केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय कैडिट कोर (एनसीसी) के कैडेट कृतिका ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और अदम्य साहस का परिचय देते हुए इस कठिन लक्ष्य को हासिल किया है। उनकी यह उपलब्धि देश व प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।


सुक्खू ने कहा कि कृतिका ने लगन और कड़ी मेहनत से यह सिद्ध किया है कि अगर कुछ ठान लिया जाए तो उसे हासिल करने में कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती है।
मुख्यमंत्री ने कृतिका शर्मा और पूरी टीम को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM ने खट्टर से BBMB में हिमाचल से "स्थायी सदस्य" की नियुक्ति का किया अनुरोध

Fri May 23 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में  केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट कर हिमाचल प्रदेश के हितों से जुड़े कई अहम मुद्दे उठाए।उन्होंने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) और केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (सीपीएसयू) द्वारा संचालित जलविद्युत परियोजनाओं में राज्य की मुफ्त […]

You May Like

Breaking News