IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

‘राजस्व मन्त्री’ जगत सिंह नेगी ने जगातखाना में लिया बाढ़ से हुए नुक्सान का जायजा, 21 गाड़ियों व 14 मकानों दुकानों को हुआ नुकसान

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, रामपुर बुशहर

रामपुर बुशहर के साथ लगते जगातखाना (कुल्लू) में राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास व जन शिकायत निवारण मन्त्री जगत सिंह नेगी ने पिछले कल जगात खाना के दो नालों में आये बाढ़ से हुए नुक्साान का जायजा लिया।
राजस्व मन्त्री ने बताया कि इस बाढ़ से लगभग 60 लाख रू0 का नुक्सान हुआ है । जिसमें 09 गाड़िया पूर्ण रूप से, 13 गाडियों को आंशिक नुक्सान, 09 मकान व 05 दुकानों में सामान कों भी नुक्सान पहुंचा है ।

उन्होंने कहा कि सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है और मलवा में फसे गाड़ियों को मशीनरी बुला कर शीघ्र निकालने के निर्देश दिये गये है।

उप-मण्डलाधिकारी को सम्बन्धित बीमा एंजेसी को मौके पर बुला कर गाडियों के नुक्सान का जायजा लेने के लिए कहा ।
इस मौके पर लोगों ने राजस्व मन्त्री से मिल कर उनके गाडियों व मकानों, दुकानों में सामान को हुए नुक्सान की जानकारी दी और सरकार से सहायता उपलब्ध करवाने की मांग की ।

राजस्व मन्त्री ने आश्वस्त किया कि सरकार की ओर से मकानों को हुए नुक्सान का भरपई किया जाएगा और गाड़ियों को हुए नुक्सान के लिए सम्बन्धित बीमा कम्पनियों को यहां बुला कर नुक्सान का जायजा लेने निर्देश दिये गये ।
उन्होंने लोगो से अपील किया कि नदी नालों में कुड़ा न फैके जिससे पानी का ठहराव होता है और भारी वर्षा के समय बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होती है ।
उप-मण्डलाधिकारी ना. निरमण्ड मनमोहन सिंह, उप-मण्डल पुलिस अधिकारी आनी चन्द्र शेखर, नायब तहसीलदार रामपुर सुरेश नेगी, पार्टी पदाधिकारी प्रताप नेगी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे ।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में "सरकार नाम की चीज़ ही नहीं"- हर्ष महाजन 

Sun May 25 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने शिमला में हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार की नीयत ही ठीक नहीं है, जिससे राज्य में अराजकता का माहौल पैदा हो गया […]

You May Like

Breaking News