IMG-20251108-WA0021
previous arrow
next arrow

रामपुर बुशहर में प्राकृतिक आपदा पर मेगा मॉक अभ्यास की तैयारियों को लेकर SDM ने की बैठक

IMG-20251111-WA0008
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर
रामपुर 30 मई,- उप-मण्डल रामपुर में प्राकृतिक आपदा पर मेगा मॉक अभ्यास की तैयारियों को लेकर उप-मण्डलाधिकारी ना. हर्ष अमरेन्द्र सिंह की अध्यक्षयता में सेना, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, पुलिस, होमगार्डस, अग्निशमन, वन, परिवहन, टेलीकॉम, लोक निर्माण, जल शक्ति, बिजली, राजस्व व अन्य आवश्यक विभागों के साथ बैठक आयोजित की गई ।
बैठक में उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाएं अप्रत्याशित घटनाएं है जो पर्यावरण व लोगों को नुक्सान पहंुचती है । प्राकृतिक आपदा किसी भी प्रकार का हो सकता है जैसे भूकम्प , बादल फटना, बाढ़ या सूखा , आगजनी, भूमि का कटाव व ज्वालामुखी का फट जाना आदि।

06 जून को रामपुर में 8.0 स्केल पर भूकम्प आयेगा और सब कुछ तहस नहस हो जाएगा और सभी मोबाईल व फोन काम नहीं करेंगे । आपदा टीमों अपना दायित्व सौपा जाएगा कि उन्हें भूकम्प वाले क्षेत्र में जाकर राहत व बचाव कार्य करना है ।

06 जून को आए भूकम्प में किये राहत व बचाव कार्यों रिर्पोट 09 जून तक उप-मण्डल अधिकारी को देने के निर्देश दिये ।

यह भूकम्प रामपुर क्षेत्र में कहीं भी आ सकता है और आवश्यक विभागों के इसकी सूचना सैटलाईट फोन के माध्यम से दिया जाएगा और उन्हें समय पर आपदा क्षेत्र में पहुंचकर अपना राहत कार्य करना होगा ।
उन्होंने सब डिविजनल आपदा प्रबन्धन से जुडें सभी विभागों से कहा कि आपदा प्रबन्धन एक व्यापक प्रक्रिया है जिसमें आपदाओं को रोकने, उनसे निपटने और उनके बाद पुनःस्थापना करने के लिए विभिन्न उपाय करना होता है ।

आपदाओं के लिए पहले से तैयार रहना, आपातकालीन योजनाएं बनाना, आपातकालीन आपूर्ति इक्टठा करना ।

उन्होंने बैठक में उपस्थित विभागों से कहा कि वह अपने-अपने विभाग के स्तर पर भी आपदा प्रबन्धन कमेटी का गठन करे और उनका नाम सब डिविजनल आपदा प्रबन्धन को दे ताकि किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा के समय उनसे सम्पर्क किया जा सके ।
बैठक में उन्होंने बताया कि भूकम्प पर मॉक अभ्यास का उदेश्य उप-मण्ड़ल स्तर पर विभिन्न जोखिमों के आपातकालीन सहायता कार्यों में सहयोग बढ़ाने के लिए विभिन्न विभागों की भूमिका और जिम्मेदारी पर प्रकाश ड़ालना है ।
उन्होंने कहा कि इसी तरह जिला स्तरीय आपदा प्रबन्धन व राज्य स्तरीय आपदा प्रबन्धन भी स्थापित है जो प्राकृतिक आपदा के समय आपसी सहयोग से लोगों की जानमाल की रखा करती है और उन्हें पुनःस्थापित करने में सहयोग करते है ।
तहसीलदार राजस्व रामपुर परीक्षित कुमार, खण्ड विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार, खण्ड चिकित्सा अधिकारी आर.के. नेगी. वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद बी.आर. नेगी, सहायक कमाण्डेट आईटीबीपी सी. शेखर व एनडीआरएफ के जगपाल व पुलिस व होमगार्ड तथा अन्य लाईन विभागों के प्रतिनिधि भी इस अवसर पर उपस्थित रहे ।

Share from A4appleNews:

Next Post

समाज के लिए नर्सों का अहम योगदान- अनिरुद्ध सिंह

Sat May 31 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आईजीएमसी के अटल सभागार में आयोजित संक्रमण के प्रति शून्य सहनशीलता विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की ।ग्रामीण विकास मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आज हम सभी एक अत्यंत […]

You May Like

Breaking News