file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

CM ने कुल्लू में ब्यास नदी पर बने भूतनाथ पुल के मुरम्मत कार्य का निरीक्षण, अधिकारियों को उचित रखरखाव और मुरम्मत के दिए निर्देश

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, कुल्लू

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कुल्लू में ब्यास नदी पर बने भूतनाथ पुल के मुरम्मत कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों को इसके उचित रखरखाव और मुरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस पुल का जीर्णोद्धार 2.75 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि पुल की मुरम्मत का कार्य अंतरराष्ट्रीय कंपनी द्वारा किया जा रहा है और कंपनी के विशेषज्ञ इसके जीर्णोद्धार कार्य की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से विशेषज्ञों के निर्देश पर इस पुल की मुरम्मत करने को कहा।
मुख्यमंत्री ने कुल्लू बस स्टैंड के निकट स्थल का भी दौरा किया और अधिकारियों से क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए इस स्थान पर वाहनों की पार्किंग स्लाॅट के निर्माण की संभावनाएं तलाशने को कहा।
इसके उपरान्त, मुख्यमंत्री ने ‘देव सदन’ कुल्लू का दौरा किया, जहां सोमवार को राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में भाजपा मंडी संसदीय क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक प्रस्तावित है।
मुख्यमंत्री ने परिधि गृह कुल्लू में लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर इन समस्याओं का समाधान करने को कहा।
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, विधायक सुरेंद्र शौरी व राकेश जम्वाल, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, मुख्यमंत्री के ओएसडी शिशु धर्मा, उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग, पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा, अधीक्षण अभियन्ता लोक निर्माण विभाग के.के. शर्मा व जिला के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में कॉलेज परीक्षाओं को किया जाए स्थगित, NSUI व युवा कांग्रेस ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Mon Jul 5 , 2021
एनएसयूआई ने मंत्री महेंद्र सिंह द्वारा शिक्षकों पर की गई टिप्पणी की निन्दा की एप्पल न्यूज़, शिमला NSUI व युवा कांग्रेस द्वारा छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चली भूख हड़ताल सोमवार को भी जारी रही | बीते 28 जून से चली भूख हड़ताल लगातार प्रदेश के विभिन्न विधासभा क्षेत्रों […]

You May Like

Breaking News