एसडीएम लक्ष्मण सिंह कनेट ने बतौर मुख्यातिथि किया पौधारोपण
एप्पल न्यूज, सीआर शर्मा आनी
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आनी में शुक्रवार को “एक पेड़ माँ के नाम” योजना के तहत खंड स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ एसडीएम लक्ष्मण सिंह कनेट ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की प्राथमिक आवश्यकता है। हम सभी का कर्तव्य बनता है कि हम एक पेड़ माँ के नाम जरूर लगाएं और अपने आसपास हरियाली बनाए रखें।
वहीँ प्रधानाचार्य डॉ. जवाहर ठाकुर ने बताया कि यह कार्यक्रम केंद्र सरकार की महत्त्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया है।

कन्या विद्यालय आनी की बेटियां शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक.खेलकूद और सामाजिक गतिविधियों में भी अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। इस कार्यक्रम में छात्राओं ने अपनी माँ के नाम पर देवदार के पौधे लगाए।
इस अवसर पर छात्राओं. शिक्षकों और अभिभावकों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। एसडीएम ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने गांव और आसपास खाली पड़ी भूमि पर पौधारोपण करें और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
कार्यक्रम में एसडीएम लक्ष्मण सिंह कनेट. विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. जवाहर ठाकुर. एसएमसी अध्यक्ष चमन शर्मा. वन रक्षक रीना चौहान. सदस्य संजीव कुमार.सलाहकार पप्पू सत्या. वन खंड अधिकारी राकेश कुमार सहित समस्त स्टाफ. एसएमसी सदस्य और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े पोस्टर भी प्रदर्शित किए. जिनमें पेड़ लगाने और प्रकृति को बचाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ भावनात्मक रूप से माताओं को समर्पित एक पर्यावरणीय आंदोलन खड़ा करना था।






