file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

धार्मिक आस्था और साहस का प्रतीक “श्रीखंड महादेव” यात्रा आज से शुरू, पहला जत्था प्रातः 5 बजे हुआ रवाना

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, निरमंड/कुल्लू

हिमाचल प्रदेश की धार्मिक आस्था और साहस की प्रतीक श्रीखंड महादेव यात्रा आज से शुरू हो गई है। हिमाचल प्रदेश सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर द्वारा यात्रा पर जाने वाले पहले जत्थे को आधार शिविर सिंहगाड़ से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया।

इस अवसर पर कुल्लू जिला परिषद् अध्यक्ष पंकज परमार, एस डी एम निरमंड व् यात्रा ट्रस्ट के सदस्य मौजूद रहे l यात्रा के सफल आयोजन के लिए कुल्लू जिला प्रशासन द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए है।

18,570 फुट की ऊंचाई पर स्थित  श्रीखंड महादेव तक पहुँचने के लिए भक्तो को 32 किलोमीटर की पैदल यात्रा करनी पड़ती है तथा बर्फ के छह ग्लेशियरों को पार करना पड़ता है।

अधिक ऊंचाई पर स्थित होने के कारण कई बार आक्सीजन की कमी भी हो जाती है। इसीलिए इस यात्रा पर जाने से पहले सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। इस बार यह यात्रा 23 जुलाई तक चलेगी।

हिमाचल प्रदेश की धार्मिक आस्था और साहस की प्रतीक की ये श्रीखण्ड महादेव यात्रा 10 जुलाई से 23 जुलाई तक आयोजित की जा रही है। यात्रा की सभी तैयारियां ज़िला प्रशासन द्वारा पूरी कर ली गई हैं।

 *प्रतिदिन 800 श्रद्धालुओं को जाने की अनुमति* 

    उपायुक्त तोरूल एस. रवीश ने बताया कि पहला जत्था गुरुवार सुबह 5 बजे सिंहगाड से रवाना किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पहले जत्थे में 150 से 200 श्रद्धालु शामिल रहेंगे।

उन्होंने बताया कि आज तक 5200 लोगों ने श्रीखण्ड यात्रा के लिये ऑनलाइन पंजीकरण करवा लिया है। उन्होंने बताया कि यात्रा में प्रतिदिन अधिकतम 800 श्रद्धालुओं को ही जाने की अनुमति दी जा रही है।

 *5 सेक्टरों में बांटा यात्रा मार्ग* 

     उपायुक्त ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा मार्ग को 5 सेक्टरों में विभाजित किया गया है और 5 बेस कैंप स्थापित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि सिंहगाड, थाचडू, कुंशा, भीमडवारी और पार्वतीबाग में बनाए गए इन बेस कैंपों में स्वास्थ्य,पुलिस, होमेगॉर्ड, एसडीआरएफ, अभिमास मनाली की टीम तैनात होगी एवं अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं।

     उन्होंने बताया कि सिंहगाड में श्रद्धालुओं बाकी रेजिस्ट्रेशन और स्वास्थ्य जांच की जायेगी।सिंहगाड में ही किसी कारणवश जिनका ऑनलाइन पंजीकरण नही हो पाया है, ऐसे श्रद्धालुओं के लिये सिंहगाड में ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा भी दी गई है। उन्होंने कहां कि सभी बेस कैंपों में नायब तहसीलदार स्तर के अधिकारी सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किए गए हैं।

 *पुलिस, एसडीआरएफ, होमेगॉर्ड और अभिमास संभालेगी सुरक्षा का जिम्मा* 

  उपायुक्त ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 60 पुलिस जवान, 18 एसडीआरएफ के जवान, 10 होमगार्ड, 24 अभिमास मनाली के स्वयंसेवी, 20 राजस्व, 20 पंचायती राज, 15 वन, जल शक्ति, लोक निर्माण और विद्युत विभागों के कर्मचारी तैनात रहेंगे।

 *यात्रा के दौरान भोजन के रेट तय* 

  उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान भोजन और विश्राम की दरें तय कर दी गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं से मनमाने शुल्क न वसूले जाएं। उन्होंने बताया कि सिंहगाड में खाना 110 रुपये, चाय 15 रुपये, परांठा 35 रुपये, नास्ता 75 रुपये और बिस्तर का रेट 110 रुपये तय किया गया है।

बराटी नाला में खाना 130 रुपये, चाय 20 रुपये, परांठा 45 रुपये, नास्ता 100 रुपये और बिस्तर का रेट 150 रुपये, थाचडू में खाना 200 रुपये, चाय 25 रुपये, परांठा 55 रुपये, नास्ता 130 रुपये और बिस्तर का रेट 210 रुपये, काली घाटी व कुंशा में 

खाना 230 रुपये, चाय 35 रुपये, परांठा 65 रुपये, नास्ता 150 रुपये और बिस्तर का रेट 250 रुपये, भीम डवारी में खाना 270 रुपये, चाय 40 रुपये, परांठा 70 रुपये, नास्ता 170 रुपये और बिस्तर का रेट 300 रुपये और पार्वतीबाग में खाना 290 रुपये, चाय 45 रुपये, परांठा 75 रुपये, नास्ता 180 रुपये और बिस्तर का रेट 320 रुपये रेट तय किया गया है।

    इसके अतिरिक्त सिंहगाड, थाचडू और भीमडवारी में लंगर व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी।

    उपायुक्त ने बताया कि यात्रा मार्ग पर पेयजल, स्वच्छता बनाए रखने के लिए मोबाइल शौचालय लगाए गए हैं। इसके अलावा निजी टेंट संचालकों को भी शौचालय लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और स्वच्छता को लेकर किए गए समुचित प्रबंधों से यह सुनिश्चित किया गया है कि यात्रा सुचारू, सुरक्षित और श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न हो।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला, शहरी निकाय चुनावों का "आरक्षण रोस्टर" स्थगित, "नई जनगणना" तक नहीं होगी आरक्षण प्रक्रिया

Thu Jul 10 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में होने वाले शहरी स्थानीय निकाय (ULB) चुनावों को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सरकार ने आगामी चुनावों के लिए आरक्षण रोस्टर को स्थगित करने का आदेश जारी किया है। यह फैसला नवीनतम जनगणना आंकड़ों की अनुपलब्धता के कारण लिया गया […]

You May Like

Breaking News