file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

हादसा- बिलासपुर से शिमला जा रही निजी “गुड़िया बस” खाई में गिरी, 32 घायल, CM ने जाना हाल

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, बिलासपुर
आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ जब बिलासपुर से शिमला जा रही एक निजी बस (गुड़िया बस) अनियंत्रित होकर सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरी। बस में कुल 36 यात्री सवार थे, जिनमें से 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

हादसा शिमला के नजदीक एक पहाड़ी मोड़ पर हुआ, जब ड्राइवर ने बस पर से नियंत्रण खो दिया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया और घायलों को एम्स, बिलासपुर में भर्ती कराया गया है। अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और परिवहन विभाग की टीम को दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक ब्रेक फेल होना या ओवरस्पीडिंग इस दुर्घटना की वजह हो सकती है।

मुख्यमंत्री ने एम्स बिलासपुर में बस दुर्घटना के घायलों का कुशलक्षेम जाना

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज बिलासपुर जिला के नम्होल के समीप हुई बस दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों का कुशलक्षेम जानने के लिए एम्स बिलासपुर का दौरा किया।

उन्होंने घायलों से बातचीत की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने सभी घायलों को प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रशासन को घायलों का शीघ्र एवं बेहतरीन उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एम्स बिलासपुर में 32 घायल यात्रियों का इलाज चल रहा है, जबकि बस चालक को मार्कंड के नागरिक अस्पताल में भर्ती किया गया है।

ज़िला प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ितों को तत्काल चिकित्सा सुविधा और प्रभावितों को फौरी राहत राशि प्रदान की है।
मुख्यमंत्री के साथ तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, कांग्रेस नेता विवेक कुमार, पवन ठाकुर, संजीव गुलेरिया और गौरव शर्मा, उपायुक्त राहुल कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप धवल और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में "जमीन की रजिस्ट्री" के लिए अब केवल एक बार जाना होगा कार्यालय, CM ने ‘माई डीड’ का किया शुभारंभ

Fri Jul 11 , 2025
मुख्यमंत्री ने राजस्व मामलों में पेपरलेस, प्रजेंसलेस और कैशलेस प्रणाली अपनाने पर दिया बल‘माई डीड’, संशोधित जमाबंदी, ई-रोजनामचा और कारगुजारी पहल का शुभारम्भ किया एप्पल न्यूज, शिमला नागरिकों को अपनी जमीन  की रजिस्ट्री करवाने के लिए केवल एक बार कार्यालय जाना होगा। वे किसी भी समय और कहीं से भी […]

You May Like

Breaking News